{"_id":"5b539f5f4f1c1b4c748b66b1","slug":"153220693911-modipuram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेद इंटरनेशनल में छात्र कल्याण परिषद अधिष्ठापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेद इंटरनेशनल में छात्र कल्याण परिषद अधिष्ठापन
Updated Sun, 22 Jul 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
वेद इंटरनेशनल में छात्र कल्याण परिषद अधिष्ठापन
मोदीपुरम। सिवाया भराला मार्ग पर स्थित वेद इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को छात्र कल्याण परिषद का अधिष्ठापन समारोह धूमधाम से मनाया गया।
सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के डीएसडब्लू (डीन स्टूडेंट वेलफेयर) डॉ. अनिल सिरोही ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि और प्रधानाचार्य परमेंद्र सिंह हेड ब्वाय अक्षित चौधरी एवं हेड गर्ल इफरा रिजवी, वीर प्रताप, विदुषी मलिक, चेष्ठा जैन, शिफा सैफी, अनिकेत चौधरी, ऋतिक कांबोज आदि सहित 52 कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को अनुशासन समय बद्धता और कर्म निष्ठा के साथ दायित्व निर्वहन करने की शपथ दिलाई। मुख्य अतिथि डॉ. अनिल सिरोही ने कहा कि छात्र कल्याण परिषद का दायित्व विद्यार्थियों में मानवीय और नैतिक मूल्यों के साथ राष्ट्रधर्मिता से जोड़ना है। इससे उनमें नेतृत्व क्षमता प्रबल होती है, अनुशासन बढ़ता है टीम के साथ कार्य करने की इच्छा शक्ति भी दृढ़ होती है। स्कूल के चेयरमैन अजीत कुमार ने कहा कि पदाधिकारियों की पूरी टीम एक साथ मिलकर अपने दायित्व का सही से पालन करेंगे व विद्यालय के गौरव को बढ़ाएंगे। निदेशक प्रशासन सलीम व वरिष्ठ शिक्षिका पूनम शर्मा के नेतृत्व में विद्यार्थियों द्वारा आयोजित देश भक्ति से परिपूर्ण मनमोहक प्रस्तुति ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। गीत संगीत और अभिनय का निर्देशन शालिनी विग व दिव्या खुराना द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम में सानिया, ललितपाल, विजय कुमार, कुुशल सिंह, विवेक चौधरी, अंबुज, दुष्यंत व जिया को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में चेयरपर्सन बेबी विहान, शिक्षिका मीनू तोमर का विशेष सहयोग रहा।