{"_id":"5b48c3a24f1c1b4c748b45f7","slug":"153149532620-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान सभा ने दिया ज्ञापन।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान सभा ने दिया ज्ञापन।
Updated Fri, 13 Jul 2018 08:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मवाना। किसान सभा ने ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक को दिए ज्ञापन में गन्ना किसानों की समस्याओं से अवगत कराते हुए उनके समाधान की मांग की।
ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक सोबीर सिंह को दिए ज्ञापन में कहा कि गन्ना आयुक्त द्वारा गन्ना सट्टा नीति के संबंध में जारी आदेश में खतौनी व आधार कार्ड की कापी मांगी है। जिस कारण तहसीलों में किसानों की कतारें लग गई हैं। ज्ञापन में कहा कि इंटरनेट द्वारा निकाली गई खतौनी को सहकारी गन्ना विकास समिति द्वारा मान लिया जाए। फर्द में सभी साझेदार खाताधारकों से लिखित में लिया जाए कि उसमें कितने हिस्से के भागीदार हैं।
सभी सुपरवाइजरों को गन्ना किसानों के बीच गांव में ले जाएं और वहीं किसानों से सभी जरूरी कागजात लिये जाएं। ज्ञापन में मांग की कि किसान हितों को देखते हुए गन्ना सुपरवाइजरों को आदेश जारी करें, ताकि किसानों को परेशानियों का सामना न करना पडे़। ऐसा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। ज्ञापन देने वालों में जितेंद्रपाल सिंह, रामवीर सिंह, बिल्लू, जगदीश, राजपाल शर्मा, महा सिंह आदि थे।
जलभराव से निजात दिलाने की मांग
मवाना। गांव हिमायुंपुर के ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में रास्ते में जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। उपजिलाधिकारी ने बीडीओ हस्तिनापुर को निरीक्षण कर जांच के उपरंात कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
गांव हिमायूंपुर के ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी बताया कि पूर्व प्रधान अजब सिंह के मकान से लेकर कमल सिंह के मकान तक रास्ते में 2 फीट पानी भरा हुआ है। जिस कारण 40 परिवारों को आवागमन में भारी दिक्कत हो रही है। स्कूल जाने वाले बच्चे जलभराव व कीचड़ के चलते स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। इस रास्ते में पीर तथा बाबा हरनंद की समाधि भी है। उसमें भी पानी भरा है। जलभराव से बीमारी तथा मच्छर पैदा होने से ग्रामीण परेशान हैं। जलभराव से निजात दिलाने की मांग की है। उपजिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव ने बीडीओ हस्तिनापुर को निरीक्षण कर जांचोपरंात कार्रवाई के आदेश दिए हैं। ज्ञापन देने वालों में अजब सिंह, महकार, लवकुश, भिकारी, सतपाल, संतरपाल आदि थे।