फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   जिला गन्ना अधिकारी ने गन्ना सर्वे कार्य का मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया।

जिला गन्ना अधिकारी ने गन्ना सर्वे कार्य का मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया।

Fri, 13 Jul 2018 07:12 PM IST
Updated Fri, 13 Jul 2018 07:12 PM IST
विज्ञापन
जिला गन्ना अधिकारी ने गन्ना सर्वे कार्य का मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया।
मवाना। जिला गन्ना अधिकारी आनंद शुक्ला ने चीनी मिल एवं गन्ना समिति के अधिकारियों के साथ गांव रसूलपुर गांवड़ी पहुंचकर चल रहे गन्ना सर्वे कार्य का मौके पर निरीक्षण किया। सर्वे कार्यों को पूरी जिम्मेदारी के साथ करने तथा किसानों से घोषणा पत्र लेने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिला गन्ना अधिकारी आनंद शुक्ला ने मवाना शुगर मिल एवं गन्ना समिति अधिकारियों के साथ क्षेत्र में चल रहे गन्ना सर्वे कार्य की जांच की। वे गांव रसूलपुर गांवड़ी पहुंचे तथा वहां चल रहे सर्वे का निरीक्षण किया। उन्होंने सर्वे में लैंथ और फसल का निरीक्षण किया। सर्वे कर रहे कर्मचारियों को आदेश दिया कि वे सर्वे को पूरी जिम्मेदारी के साथ करें। वहीं, पेड़ी एवं पौधा को अलग-अलग भरें, ताकि किसानों को बाद में समस्याओं का सामना न करना पडे़। वहीं, उन्होंने किसानों से घोषणा पत्र भरवाकर अवश्य लेने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

गांव जंधेड़ी में किसान गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिला गन्ना अधिकारी ने गन्ने की फसल को लेकर विस्तार से जानकारी दी। वहीं, किसानों से जल्द से जल्द फर्द एवं घोषणा पत्र सहकारी गन्ना समिति में जमा करने की अपील की। उन्होंने किसानों को चल रहे गन्ना सर्वे के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर सहकारी गन्ना समिति के विशेष सचिव प्रदीप शर्मा, डिप्टी शोभित सिंह योगराज सिंह नंबरदार, संत कुमार भारती आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य बातें
सर्वे पूरी जिम्मेदारी के साथ करें कर्मचारी, किसान घोषणा-पत्र अवश्य लें

विद्युत निगम ने जर्जर तार बदलने शुरू किए
मवाना। विद्युत निगम के अधिकारियों ने पंचवटी कॉलोनी में खंभे आदि लगाने का कार्य शुक्रवार से शुरू करा दिया। जिससे कॉलोनी के लोगों ने राहत महसूस की है।

उल्लेखनीय है कि पंचवटी कॉलोनी के लोगों ने बिजली आपूर्ति की मांग को लेकर हंगामा किया था। यहां मौके पर पहुंचे विद्युत निगम के अधिकारियों को कॉलोनी के लोगों ने परेशानियों से अवगत कराया था। उन्होंने जानकारी दी थी कि कॉलोनी की विद्युत लाइन के तार जर्जर हो चुके हैं। आए दिन फाल्ट होने से बिजली आपूर्ति बाधित होती रहती है। तार आदि लटके हुए हैं जिनसे हादसा होने का अंदेशा बना रहता है। एसडीओ योगेंद्र बजाज ने कॉलोनी के लोगों को समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया था। विद्युत निगम ने शुक्रवार को कॉलोनी में खंभे लगाकर तारों को बदलने का कार्य शुरू कर दिया। जिससे स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed