{"_id":"5b47c58d4f1c1bbf248b6384","slug":"15314302839-city-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सस्ते गल्ले की दुकान का चुनाव रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सस्ते गल्ले की दुकान का चुनाव रद्द
Updated Fri, 13 Jul 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान का नहीं हुआ चुनाव
मेरठ। सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान को लेकर गांव पचपेड़ा थाना भावनपुर में चुनाव होना था। ग्राम प्रधान जराफत अली के अनुसार गांव की आबादी करीब छह हजार के आसपास है। वहीं सस्ते गल्ले की दुकान का लाइसेंस लेने के लिए गांव के ही वसीम पुत्र जमील और जावेद पुत्र अब्दुल ने नामांकन किया। इसी दौरान जावेद ने चुनाव में वोटिंग कराने के लिए अपने पक्ष में कुछ महिलाओं को भी बुला लिया। जबकि वसीम पक्ष की ओर से महिला वोटिंग के लिए नहीं आ सकी। इस पर दोनों नामांकन कर्ताओं में विरोध शुरू हो गया। अधिकारी एडीओ विरेंद्र त्यागी, ग्राम विकास अधिकारी अभिषेक कुमार, लोकेश कुमार, राजीव, अनुभव, सेकेट्री काशीनाथ मौजूद रहे। एडीओ विरेंद्र त्यागी ने बताया कि सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान के लिए होने वाले चुनाव को हाथ उठाकर कराना था। जिस पर वसीम पक्ष ने आपत्ति जताते हुए चुनाव में महिलाओं के न होने का पक्ष रखा। चुनाव को आगामी तारीख तक के लिए रद्द कर दिया गया।