फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   शोभित विवि में दक्षिण कोरिया के साथ हुआ सम्मेलन

शोभित विवि में दक्षिण कोरिया के साथ हुआ सम्मेलन

Tue, 10 Jul 2018 02:04 AM IST
Updated Tue, 10 Jul 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
शोभित विवि में दक्षिण कोरिया के साथ हुआ सम्मेलन

विज्ञापन
पैसे और पावर के बीच खो गई शांति: अतुल गर्ग
मोदीपुरम। शोभित विवि में हवनली कल्चर वर्ल्ड पीस रेस्टोरेशन ऑफ लाइट दक्षिण कोरिया द्वारा संयुक्त रुप से सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री अतुल गर्ग रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विश्व शांति के लिए सभी को एक मंच पर लाना तथा विश्व शांति के लिए मिलकर प्रयास करना रहा।

एचडब्लूपीएल के शांति दूत अमित प्रकाश ने कहा कि यह एक ऐसी संस्था है, जो विश्व में अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत शांति कायम करना तथा अपनी आने वाली पीढ़ी के लिए सभी धर्मों के साथ एक पटल पर लाकर शांति युक्त भविष्य प्रदान करना है। भारत में विश्व शांति के लिए इस अभियान की अधिकारिक शुरुआत दिल्ली से हुई। लेकिन भारत के राज्यों में सर्वप्रथम उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर की धरा पर स्थित शोभित विवि के प्रांगण से की गई। जिसमें विवि के छात्र, अलग-अलग स्कूलों के प्रधानाचार्य ने हिस्सा लिया। राज्यमंत्री अतुल गर्ग ने कहा कि ईमानदारी से विश्व शांति के लिए सोचना होगा। यहां पर फैली अशांति की वजह धर्म नहीं है, बल्कि सारा झगड़ा पैसा तथा पावर पर केंद्रीय है। उन्होंने कहा कि युवा छात्रों के बीच में विश्व शांति के विषय पर चर्चा करना अत्यंत आवश्यक है। जिसके लिए उन्होंने शोभित विवि को भी धन्यवाद दिया। विवि के कुलाधिपति कुंवर शेार विजेंद्र ने कहा कि विवि को उन आईनों की तरह कार्य करना चाहिए।, जो समाज में हो रहे कार्यों को एक आईने की तरह पूरे विश्व में फैलाए। साउथ कोरिया से आई एलीना किम ने कहा कि विश्व शांति स्थापित करने के लिए एचडब्लूपीएल द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न शांति कार्यक्रमों का वर्णन किया तथा उन्होंने बताया कि यह संस्था पूरे विश्व भर में शांति स्थापित करने के लिए शांति पत्र पर हस्ताक्षर कराने के साथ-साथ युवा वर्ग में विश्व शांति के लिए जागरुकता फैलाना कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है। डॉ. संजीव डबास, डॉ. नीरा तोमर, डॉ. राजेश अग्रवाल, देवेंद्र नारायण, डॉ. स्वतंत्र नारायण, डॉ. अंशु चौधरी, डॉ. अभिषेक डबास, डॉ. अनुज गोयल, डॉ. सिंघल, नंदन, जितेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


खास बातें:
शोभित विवि में दक्षिण कोरिया के साथ हुआ सम्मेलन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed