{"_id":"5b43c6c94f1c1bb2288b58e9","slug":"153116845612-modipuram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन की कालाबाजारी करने वाले जाएगें जेल-- अतुल गर्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन की कालाबाजारी करने वाले जाएगें जेल-- अतुल गर्ग
Updated Tue, 10 Jul 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
राशन की कालाबाजारी करने वाले जाएंगे जेल: अतुल गर्ग
मोदीपुरम। उत्तर प्रदेश के खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री अतुल गर्ग ने कहा कि 2015-16 में सपा सरकार ने आठ लाख टन गेहूं दलालों के माध्यम से खरीदा था। 2017-18 में भाजपा सरकार ने 37 लाख टन गेहूं खरीदा। 53 लाख टन अधिक गेहूं खरीदा गया। इसका लाभ सीधे किसानों को मिला है। अब सीधे किसानों से गेहूं खरीदा जा रहा है। विभाग द्वारा राशन की कालाबाजारी करने वाले 1250 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई। इस कार्रवाई में सरकार ने किसी तरह का कोई भेदभाव नहीं किया है।
पल्लवपुरम फेज दो स्थित भाजपा नेता सुनील भराला के आवास पर पहुंचे राज्यमंत्री का भाजपाइयों ने फूल मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए राज्यमंत्री ने कहा कि 25 वर्ष में एक किलो चना उत्तर प्रदेश की सरकारों ने नहीं खरीदा। लेकिन मौजूदा सरकार ने दो हजार करोड़ रुपये का सामान किसानों से खरीदा है। एक वर्ष में विभाग द्वारा चार हजार राशन की दुकानें आवंटित की गई, जबकि आठ हजार दुकानों को निरस्त किया गया। प्रदेश में 86 हजार राशन की दुकानें है। उन्होंने कहा कि अगर राशन की कालाबाजारी कोई राशन विक्रेता करता है तो सीधे उनसे संपर्क करे। ऐसे राशन विक्रेता को सीधे जेल भेजा जाएगा। विभाग द्वारा कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रदेश में 95 प्रतिशत मशीन पर अंगूठा लगवाकर राशन का वितरण किया जा रहा है। राज्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार 100 लाख टन के गोदाम बना रही है। इससे प्रदेश को लाभ मिलेगा। 2019 के चुनाव को लेकर भाजपा को दोबारा सत्ता में आने की बात कहते हुए मंत्री ने कहा कि इस देश को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विकास की ओर ले जा रहे है, इसलिए नरेंद्र मोदी फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे। इस दौरान भाजपा नेता सुनील भराला, मंडल उपाध्यक्ष रविंद्र शर्मा, मीरा सिंह, डीडी शर्मा आदि मौजूद रहे।