{"_id":"5b427dac4f1c1b07278b560a","slug":"153108420316-modipuram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा की सरकार में भ्रष्टाचारियों की जगह जेल में - मुकुट बिहारी वर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा की सरकार में भ्रष्टाचारियों की जगह जेल में - मुकुट बिहारी वर्मा
Updated Mon, 09 Jul 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदीपुरम। प्रदेश के सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने कहा कि सपा सरकार का भ्रष्टाचार भाजपा सरकार में दूर किया जा रहा है। भ्रष्टाचार करने वालों पर एफआईआर कराई जा रही है। पिछली सरकार के मुकाबले इस बार फसलों के उत्पादन में भी दोगुनी वृद्धि हुई है। किसान हित में प्रदेश और देश में काम किया जा रहा है।
जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन मनिंदरपाल सिंह के आवास पर मीडिया से बातचीत में सहकारिता मंत्री ने कहा कि प्रदेश में हुए सहकारिता चुनाव में भाजपा के जमीनी कार्यकर्ताओं को मौका दिया गया है। भाजपा ने नीति और रीति से सहकारिता के चुनाव को संपन्न कराया। भाजपा शासन में कोऑपरेटिव बैंक और समितियों में आधुनिकीकरण का काम किया जा रहा है। आने वाले समय में यूपी का सहकारिता विभाग अन्य प्रदेशों में सबसे आगे होगा। प्रदेश में जब से भाजपा सरकार आई है, कानून व्यवस्था पूर्ण रुप से दुरुस्त हुई है। सहकारिता विभाग किसानों को पचास प्रतिशत का ऋण बैंक द्वारा डिमांड पर दिया जा रहा है।
इस दौरान सांसद राजेंद्र अग्रवाल, राज्यसभा सांसद विजयपाल तोमर, सांसद डॉ. संजीव बालियान, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विमल शर्मा, जिलाध्यक्ष शिव कुमार राणा, जिला उपाध्यक्ष समीर वर्मा, जितेंद्र वर्मा, संदीप प्रधान, मनिंदर विहान भराला, महामंत्री हरेंद्र कुमार, पूर्व जिला पंचायत सदस्य योगेंद्र कुसैड़ी, विश्वराज विशु, ब्रजवीर सिंह, गुड्डू, मोहित कौशिक, विपेंद्र सुधा वाल्मीकि, हर्ष गोयल, प्रदीप त्यागी, शरद मुद्गल, राजेंद्र प्रेमी आदि मौजूद रहे।