फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   भाजपा सरकार के खिलाफ रालोद पोल-खोल, हल्ला- बोल अभियान की शुरूआत करेगा

भाजपा सरकार के खिलाफ रालोद पोल-खोल, हल्ला- बोल अभियान की शुरूआत करेगा

Mon, 09 Jul 2018 12:13 AM IST
Updated Mon, 09 Jul 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
भाजपा सरकार के खिलाफ रालोद पोल-खोल, हल्ला- बोल अभियान की शुरूआत करेगा

विज्ञापन
पोल-खोल हल्ला-बोल अभियान 13 जुलाई से
- बिजली की बढ़ी दरों के खिलाफ रालोद सभी बिजलीघरों पर करेगी धरना-प्रदर्शन
रोहटा। केंद्र व प्रदेश सरकार की किसान विरोधी नीतियों को जनता के सामने उजागर करने के लिए रालोद 13 जुलाई से पोल-खोल हल्ला-बोल अभियान की शुरूआत करेगी। अभियान की तैयारियों को लेकर राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी ने रोहटा में बैठक की। बैठक में मौजूद ग्रामीणों को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। साथ ही कहा कि बेरोजगारी ही अपराध को जन्म देती है। उन्होंने कहा कि चौधरी चरणसिंह ने कहा था कि अगर अपराध को खत्म करना है तो प्रत्येक नौजवान को रोजगार देना पडे़गा।

राष्ट्रीय लोकदल के महासचिव त्रिलोक त्यागी ने गांव रोहटा में राजेंद्र गढ़ी वालों के आवास पर एक बैठक की। जिसमें उन्होंने कहा कि प्रदेश व केंद्र सरकार झूठ का पुलिंदा सिद्ध हो रही है। जिसमें सरकार ने कहा था कि प्रत्येक वर्ष एक करोड़ रोजगार देंगे लेकिन अभी तक केंद्र के चार वर्ष पूरे होने के बाद भी कोई रोजगार मुहैया नहीं कराया गया। उन्होंने कहा कि गन्ना किसानों को गन्ने का दो हजार करोड़ शुगर मिलों पर बकाया है। इसे भी सरकार किसानों को नहीं दिलवा रही है। जो मय ब्याज के मिलना चाहिए। वहीं बिजली के बिल दोगुने हो गए व खाद की कीमत भी दोगुनी हो गई लेकिन इस ओर प्रदेश व केंद्र सरकार कोई ध्यान नहीं दे रही है। इसको लेकर रालोद 13 जुलाई से 12 अगस्त तक पोल-खोल हल्ला-बोल आंदोलन जिला स्तर पर चलाया जाएगा। जिसकी शुरूआत चौ. जयंत के द्वारा आगरा से की जाएगी। इस दौरान सभी 33 केवीए के बिजलीघरों पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। जिससे कि प्रदेश व केंद्र सरकार की नींद टूट सके। यह सरकार केवल अड़ानी व अंबानी की होकर रह गई है। जिसमें गरीब मजदूर और किसान व छोटा व्यापारी भुखमरी के कगार पर पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने तीन वायदे किए थे कि किसानों की दोगुना आय व एक करोड़ बेरोजगारों को रोजगार देना व प्रत्येक खाता धारक के खाते में 15 लाख रुपये देने का वायदा किया था। जिसमें उन्होंने काला धन स्विस बैंक से लाने का भी वादा किया था। जो कि आज वह धन दोगुना हो गया है। यहां पर किसान दो रुपये किलो प्याज बेचता है वहीं प्याज आज दो माह के अंदर उपभोक्ताओं को 40 रुपये किलो मिल रही है। इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता सुनील रोहटा, मंडल महासचिव चौ. यशवीर सिंह, प्रमुख समाज सेवी राजीव शांडिल्य, राजेंद्र सिंह, प्रवीण, योगेश साहरण, यशपाल सिंह, शाबूद्दीन, सरताज, सलीम, राजकुमार त्यागी, अमरजीत, रविंद्र कुमार, दीपक कुमार, अनिल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed