{"_id":"5b3fce814f1c1b84468b50a1","slug":"153090828819-modipuram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश है दूर, गर्मी करेगी परेशान, चढेगा पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश है दूर, गर्मी करेगी परेशान, चढेगा पारा
Updated Sat, 07 Jul 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदीपुरम। उमस और गर्मी के कारण लोगों का बुरा हाल है। फिलहाल बारिश के भी कोई आसार नहीं है। ऐसे में तापमान अभी और बढ़ सकता है। नौ जुलाई के बाद ही बारिश के आसार लग रहे हैं।
पिछले तीन दिन से तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को भी मौसम का मिजाज सुबह से ही गर्म रहा। आने वाले दो दिन में पारा दो डिग्री तक बढ़ सकता है। शुक्रवार को मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 36.0 और न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 71 और न्यूनतम 58 प्रतिशत दर्ज की गई। भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि मौसम में उतार चढ़ाव का दौर बना हुआ है, जिस कारण अभी दो तीन दिन राहत के आसार नहीं है। कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि 9 जुलाई तक मौसम ऐसे ही बना रहेगा। इसके बाद अच्छी बारिश हो सकती है।
फसलों के लिए बारिश जरूरी
कृषि विवि के वैज्ञानिक डॉ. सतेंद्र खारी का कहना है कि इस समय बारिश का न होना फसलों के लिए ठीक नहीं है। धान, गन्ना, चारा, लौकी, तोरी समेत अन्य फसलों के लिए बारिश बहुत जरूरी है। क्योंकि इस बार मई और जून अच्छी बारिश नहीं हुई है, जिसका असर अब साफ दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
पिछले छह दिनों का तापमान
तारीख अधिकतम न्यूनतम
1 36.7 26.6
2 37.4 28.2
3 33.8 24.2
4 33.6 22.4
5 36.0 25.8
6 36.0 25.9