फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सडक हादसे में पिता पुत्र की मौत

सडक हादसे में पिता पुत्र की मौत

Wed, 04 Jul 2018 08:28 PM IST
Updated Wed, 04 Jul 2018 08:28 PM IST
विज्ञापन
सडक हादसे में पिता पुत्र की मौत
खरखौदा। मोहिउद्दीनपुर रोड स्थित ग्राम मीरपुर के सामने खरखौदा की ओर से जा रहे अनियंत्रित ट्रक ने मंगलवार को बाइक सवार पिता-पुत्र को कुचल दिया। जिसमें उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस बीच पीछे से आए अन्य राहगीरों ने शवों की शिनाख्त की। पीड़ित पक्ष ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

ग्राम उलधन निवासी पूर्व प्रधान रिड़कू सिंह का बेटा गुलाब सिंह थाना भोजपुर के ग्राम शहदपुर में रहता है। गुलाब सिंह का भाई लटूर सिंह (43) और उसका बेटा सागर (16) मंगलवार को ग्राम शहदपुर से लौट रहे थे। मोहिउद्दीनपुर-खरखौदा मार्ग पर ग्राम मीरपुर के सामने बेकाबू दस टायरा ट्रक सड़क के दूसरी तरफ पहुंच गया। उसने बाइक सवार पिता-पुत्र को कुचल दिया। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। उन दोनों ने हेलमेट नहीं लगाया हुआ था।
विज्ञापन

वहीं, राहगीरों ने मृतकों की शिनाख्त की। ग्रामीणों ने ही पुलिस और लटूर सिंह के परिजनों को हादसे की जानकारी दी। वहीं, बेकाबू ट्रक हादसे के बाद सड़क से नीचे खेत में उतर गया। इसके बाद ट्रक को मौके पर छोड़ चालक फरार हो गया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, लटूर सिंह एवं सागर की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। इस पर बुधवार सुबह काफी संख्या में ग्रामीण थाने पहुंच गए। लटूर सिंह के भाई रवींद्र ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार की जिम्मेदारी साहिल पर
लटूर सिंह के परिवार में उसकी पत्नी संतोष, बड़ी बेटी डॉली, बड़ा बेटा साहिल, सागर और सबसे छोटी बेटी 13 वर्षीय साक्षी थे। लटूर मिस्त्री था। सभी बच्चे पढ़ाई कर रहे। बड़ा बेटा साहिल कुछ दिन से बीमार चल रहा है। मृतक सागर ने कक्षा दस में दाखिला लिया था। लटूर मजदूरी करके परिवार का पालन कर रहा था। अब साहिल के ऊपर परिवार की जिम्मेदारी आ गई है।
गांव में नहीं चले चूल्हे
ग्राम उलधन मुस्लिम बहुल गांव है। यहां कुछ परिवार हिंदू भी हैं। लटूर सिंह का पिता रिड़कू गांव का प्रधान भी रह चुका है। पिता-पुत्र दोनों की मौत की खबर मिली तो बड़ी संख्या में ग्रामीण घर पहुंच गए। उन्होंने पीड़ित परिजनों को ढांढस बंधाया। पोस्टमार्टम होने तक गांव में चूल्हे नहीं जले। पिता-पुत्र का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया।

वर्जन
लटूर के भाई ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं, ट्रक को कब्जे में ले लिया है तथा चालक की तलाश जारी है।-राजेंद्र त्यागी, थानाध्यक्ष खरखौदा
मुख्य बातें
खरखौदा-मोहिउद्दीनपुर मार्ग पर ग्राम मीरपुर के सामने अनियंत्रित ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर
बाइक सवार पिता-पुत्र ने नहीं लगा रखा था हेलमेट
पुलिस ने शवों की शिनाख्त करा पोस्टमार्टम के लिए भेजा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed