फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   लापता फायर मैन प्रवीन को तलाशने में पुलिस के छूट रहे पसीने

लापता फायर मैन प्रवीन को तलाशने में पुलिस के छूट रहे पसीने

Mon, 02 Jul 2018 11:20 PM IST
Updated Mon, 02 Jul 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
लापता फायर मैन प्रवीन को तलाशने में पुलिस के छूट रहे पसीने
लापता फायर मैन की तलाश में जुटी पुलिस
विज्ञापन

दिन भर दौराला पुलिस गोताखोरों की मदद से करती रही गंगनहर में तलाश
अमर उजाला ब्यूरो
दौराला। केमिकल फैक्ट्री दौराला के लापता फायरमैन का अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है। पुलिस और गोताखोरों तीन दिन से गंगनहर पर डटी रही। पुलिस का कहना है कि जब तक प्रवीन का कोई सुराग नहीं लगेगा, तब तक कुछ कहना बहुत मुश्किल है।
पल्लवपुरम फेज एक निवासी 30 वर्षीय प्रवीन चौधरी पुत्र जोगेंद्र सिंह दौराला शुगर मिल की ईकाई केमिकल फैक्ट्री में ठेकेदार के अधीन फायर मैन की नौकरी करता था। गुरुवार दोपहर वह अपने घर से लंच बाक्स लेकर ड्यूटी पर दौराला फैक्ट्री में चला गया था। मगर उसके बाद से वह घर वापस नही लौटा। शुक्रवार सुबह दौराला पुलिस को दौराला सरधना मार्ग पर स्थित एक नलकूप पर प्रवीन की बाइक, बैग, लंच बाक्स व टी शर्ट पड़ी मिली। और मौके पर खून भी पड़ा मिला था। पुलिस तभी से प्रवीन की तलाश कर रही है। शुक्रवार रात पुलिस ने दौराला निवासी उसके एक साथी समेत दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। सूत्रों के अनुसार पूछताछ में प्रवीन की हत्या किए जाने की बात सामने आई थी। पुलिस तभी से लापता प्रवीन की तलाश में गंगनहर में गोताखोरों की मदद से तलाश करने में जुटी है। तीन दिन से पुलिस और परिजन गंगनहर में प्रवीन की तलाश में जुटे है। अभी तक उसका कोई सुराग नहीं लगा है। अब परिजनों का भी हाल बेहाल हो रहा है। परिजन भी प्रवीन की तलाश के लिए लगे हुए है।
विज्ञापन


प्रवीन का कोई सुराग नहीं लगा है। गंगनहर में तीन दिन से तलाश की जा रही है। प्रवीन के मिलने पर ही स्थिति स्पष्ट होगी। हिरासत में लिए गए दो लोगों की निशानदेही पर पुलिस काम कर रही है।- मनोज मिश्र, इंस्पेक्टर दौराला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed