{"_id":"5b3a2ab94f1c1b6c4d8b9c4e","slug":"15305386811536-sardana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांचली की प्राची व उसके भाई उज्जवल ने 36 वीं राज्य स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांचली की प्राची व उसके भाई उज्जवल ने 36 वीं राज्य स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा
Updated Mon, 02 Jul 2018 07:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरधना। तहसील क्षेत्र के गांव पांचली निवासी टायर पंक्चर लगाने वाले विष्णु की 13 वर्षीय बेटी प्राची और 10 वर्षीय पुत्र उज्ज्वल ने यूपी योग एसोसिएशन की ओर से बीबीडी एकेडमी में हुई तीन दिवसीय 36वीं राज्यस्तरीय योगासन प्रतियोगिता में प्रतिभा का प्रदर्शन किया। दोनों सगे भाई-बहनों ने जूनियर वर्ग की इस प्रतियोगिता में जूनियर बालिका वर्ग में भाग लिया और प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड जीता। प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हुआ था। प्राची ने सोलो डांस किया और गोल्ड जीता। वहीं, सोलो जूनियर बालक वर्ग में भाई उज्ज्वल ने भी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और गोल्ड जीता। दोनों भाई बहन सोमवार को सरधना पहुंचे तो उनका स्वागत किया गया। गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने भी स्वागत किया। इस मौके पर दीपक मित्तल, कोच विकास विश्वकर्मा एवं प्राची की मां लता देवी ने भी बच्चों को बधाई दी। अब दोनों बच्चों द्वारा राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में गोल्ड जीतने के बाद नवंबर एवं जनवरी में पटियाला में आयोजित होने वाली नेशनल प्रतियोगिता को बच्चों ने लक्ष्य बताया।
मुख्य बातें
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में गोल्ड जीतने के बाद नेशनल प्रतियोगिता में हुआ चयन
गांव पहुंचने पर दोनों भाई-बहनों का ग्रामीणों ने किया स्वागत
विज्ञापन
मुख्य बातें
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में गोल्ड जीतने के बाद नेशनल प्रतियोगिता में हुआ चयन
गांव पहुंचने पर दोनों भाई-बहनों का ग्रामीणों ने किया स्वागत