फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   धूमधाम से मनाया गया अखिलेश यादव का जन्मदिन

धूमधाम से मनाया गया अखिलेश यादव का जन्मदिन

Mon, 02 Jul 2018 02:52 AM IST
Updated Mon, 02 Jul 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
धूमधाम से मनाया गया अखिलेश यादव का जन्मदिन

विज्ञापन

मजदूर, किसानों की आवाज है अखिलेश
परीक्षितगढ़/मवाना/सरधना। रविवार को देहात व नगर में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया गया। नगर के मवाना बस स्टैंड पर स्थित सपा एससी-एसटी प्रकोष्ट के जिलाध्यक्ष किशोर वाल्मीकि के आवास पर सपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन केक काटकर मनाया। वक्ताओं ने कहा कि अखिलेश यादव गरीब, मजदूर, किसान व नौजवानों की आवाज है। इंतजार अली, देवेंद्र दयाल, जर्रार अहमद, संदीप जाटव, अरसद प्रधान, नौशाद सैफी, अमन, अंकुर आदि मौजूद रहे। गांव अगवानपुर में सपा नेता नौशाद के आवास पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्म दिन धूमधाम से मनाया गया। पूर्व विधायक प्रभुदयाल वाल्मीकि, मोहम्मद सैफ, सलमान हैदर, खुर्शीद, रोहित, मा. नरेशपाल, सुधीर कामिल, हाजी रियाज खां, मोहम्मद कैफ आदि मौजूद रहे। ग्राम दबथला में सपा के पूर्व जिला सचिव जितेंद्र चौधरी के आवास पर जन्म दिवस मनाया गया। सुरेशपाल सिंह, राजीव कुमार, परमानंद, अमरीश, प्रदीप शर्मा, रिफाकत चेयरमैन आदि मौजूद रहे। सपा सचिन यादव के प्रतिष्ठान पर अखिलेश यादव का जन्म दिन मनाया गया। सुभाष अहमद, चौधरी इंतजार अली, सुनील कश्यप, विनित यादव आदि मौजूद रहे। वहीं मवाना में भी सपा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केक काटकर एक दूसरे को बधाई दी साथ ही अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किए।
पूर्व विधायक प्रभुदयाल वाल्मीकि के आवास पर रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने 11 किलो का केक काटा और एक दूसरे को केक खिलाकर बधाई दी। इसके बाद पूर्व विधायक के नेतृत्व में कार्यकर्ता अस्पताल पहुंचे और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्मदिन के मौके पर मरीजों को फल वितरित किए। गुड्डू यादव, मा. नरेशपाल, अवधेश शर्मा, विवेक चौधरी, मनोज बंसल, महेंद्र राणा, बाबूराम, कपिल, संजय, कुलदीप, हेम सिंह, गुफरान, इकराम, इकरामुद्दीन, आरिफ, शादाब आदि मौजूद रहे। इसके अलावा युवजन सभा के जिला उपाध्यक्ष मोनू पंवार के नेतृत्व में भी धूमधाम से अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया गया। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव आगामी विधानसभा चुनाव में दोबारा से प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे। रबनवाज, बीर सिंह खटीक, कासिम जैदी, शहजाद, धर्मेंद्र, राहुल, गुलफाम, जयवीर, आदि मौजूद रहे। उधर बहसूमा में जहीर अब्बासी के आवास पर कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। कार्यकर्ताओं ने केक काटकर एक दूसरे को बधाई दी। सपा नेता बाबर चौहान ने सभी कार्यकर्ताओं से 2019 के चुनाव में जुटने का आह्वान किया। अरशद, सचिन, कंबर जैदी, नूरआलम, निजाम, आशू, गौरव राहवती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


वहीं सरधना में सपा विधान सभा अध्यक्ष सैय्यद मुमताज अली के प्रतिष्ठान पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के 45 वें जन्मदिन पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में सपा नेता अतुल प्रधान कार्यक्रम में पहुंचे। इस दौरान अतुल प्रधान ने पत्रकारों के साथ प्रेसवार्ता की और बताया कि भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार में आम जनता का कितना उत्पीड़न किया जा रहा हैं। वहीं जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं,ठीक वैसे-वैसे भाजपा विकास के मुद्दे को छोड़कर अन्य मुद्दे उठाने लगी हैं। वहीं कुछ संगठन के रूप में सेना के नाम से काम कर रहे हैं, वह प्रदेश के मुख्यमंत्री व केंद्र के प्रधानमंत्री से इस तरह के संगठन के रूप में जो सेना का नाम लगाकर कार्य कर रहे हैं। अतुल प्रधान ने सपा सरकार के दौरान की उपलब्धियां गिनाई। सपा विधान सभा अध्यक्ष सैय्यद मुमताज अली ने भी भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। केक काटकर व पौधरोपण कर राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन मनाया और इस दौरान गरीबों को फल भी बांटे। सपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश सचिव व पूर्व चेयरमैन निजाम अंसारी मजदूर सभा के जिलाध्यक्ष मंजूर मलिक, शाहवेज, सपा विधान सभा अध्यक्ष मुमताज अली, सपा नगर अध्यक्ष सलीम अंसारी, महबूब मलिक, अफजाल मलिक, शहनशाह जफर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed