फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   बृह्मा जी के नाम पर लगता है मेला बूढा बाबा-भाजपाई बोले नहीं बाबू शब्द स्वीकार नहीं

बृह्मा जी के नाम पर लगता है मेला बूढा बाबा-भाजपाई बोले नहीं बाबू शब्द स्वीकार नहीं

Mon, 02 Jul 2018 02:52 AM IST
Updated Mon, 02 Jul 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
बृह्मा जी के नाम पर लगता है मेला बूढा बाबा-भाजपाई बोले नहीं बाबू शब्द स्वीकार नहीं
ऐतिहासिक मेले में नाम को लेकर लगातार बढ रहा विवाद
विज्ञापन

सरधना। सरधना के ऐतिहासिक मेला बूढ़ा बाबा में मुकाबला-ए-कव्वाली कार्यक्रम के दौरान सपा नेता व समाज सेवी पंकज जैन के द्वारा बूढ़ा बाबा-व पूर्व चैयरमेन निजाम अंसारी द्वारा बाबू शब्द को सेक्यूलर बताने को लेकर जो विवाद छिड़ा वह थमने का नाम नहीं ले रहा हैं। इस संबध में रविवार को हिंदू संगठनों की बैठक आयोजित हुई। जिसमें भाजपा व संगीत सोम सेना ने इस मामले में कडे़ तेवर अपना लिया हैं। कहा कि भारतीय सनातन संस्कृति में बाबा शब्द का संबोधन भगवान के लिए किया जाता है। बाबू शब्द अर्थ विहीन शब्द है, यदि किसी भी धर्म में भगवान के नाम के साथ बाबू शब्द जुडा हो तो वह बताए। भाजपाइयों की इस संबंध में एक बैठक आदर्शनगर में सुधा देवी पब्लिक स्कूल में हुई। वहीं बेगमाबाद गांव में संगीत सोम सेना ने कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई। बैठक के बाद साफ शब्दों में कहा किया कि बाबू शब्द अब तक जो ऋुटि वस चला हो या जानबूझकर अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं भाजपा या संगीत सोम सेना और किसी भी हिंदू संगठन से जुड़ा कोई भी वक्ता यदि मेले के मंच से बोलता है,तो वह केवल बाबा शब्द का ही स्तेमाल करे और बाबू शब्द का प्रयोग न करें।
आदर्शनगर स्थित सुधा देवी पब्लिक स्कूल में भाजपाइयों की जो बैठक आयोजित की गई। उसकी अध्यक्षता सत्यप्रकाश माहेश्वरी ने की और संचालन विरेंद्र सैनी भाजपा नेता ने किया। भाजपा नगर अध्यक्ष समेत विभिन्न हिंदू संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। इस बैठक में कई सभासद भी शामिल हुए। जिन्होंने बाबा शब्द का समर्थन किया और जरूरत पड़ने पर पालिका के सभासद पद तक को छोड़ने तक की बात कही। विरेंद्र सैनी ने कहा कि बाबू शब्द को पूर्व चेयरमैन निजाम अंसारी द्वारा सेक्यूलर बताना और बाबा शब्द का कोई अर्थ नहीं होना उनकी गलत मानसिकता का परिचायक है, वह अपने बयान पर मांफी मांगे, वहीं सनातन धर्म में बाबा शब्द भगवान से जुड़ा है, जबकि बाबू शब्द का कोई महत्व नहीं हैं। विरेंद्र सिंह, मंगू प्रधान,भाजपा नगर अध्यक्ष विनोद जैन,नीरज गुप्ता,सत्यप्रकाश माहेश्वरी,संजीव पंवार,प्रमोद सक्सेना, संगीत सोम सेना के प्रदेश अध्यक्ष सचिन खटीक, महामंत्री प्रवीण जैन, सभासद पंकज टाली, संकेत सिंह , वेदप्रकाश,दिनेश कुमार,योगेश शर्मा,विशाल पुरी,प्रमोद सक्सेना, रामपाल सिंह, राजकुमार शर्मा, महिपाल बाल्मीकि ने भी संबोधित किया। वहीं मेले के मंच से जो भी वक्ता बोले केवल वह बाबा शब्द का प्रयोग करे। बताया कि जल्द ही आगे की कार्रवाई के लिए रणनीति तैयार की जाएगी।
विज्ञापन

उधर बेगमाबाद में संगीत सोम सेना के प्रदेश मंत्री उपेद्र सिंह के यहां संगीत सोम सेना की बैठक आयोजित की गई। जिसमें मेला बूढा बाबा को लेकर चर्चा की गई। संगीत सोम सेना के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यदि ब्रह्मा जी के मंदिर के नाम से छेड़छाड़ की गई तो संगीत सोम सेना मुंह तोड जवाब देगी। प्रवीण जैन, अजय दीप, जयप्रकाश लाला, अनंत सैनी, अरूण मीना, खेमचंद सैनी, रूपानंद जी महाराज, आशीष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




- सरधना में भाजपाइयों के साथ संगीत सोम सेना समेत कई संगठनों की हुई बैठक-
- बृह्मा जी बाबा शब्द की तुलना किसी आम व्यक्ति के नाम से करने पर माफी मांगे पूर्व चैयरमेन-
खास बातें:
-सनातन धर्म में बाबू शब्द स्वीकार नहीं, बोले भाजपाई अब बाबा ही नाम मंच से बोलेंगे वक्ता-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed