{"_id":"5b3946034f1c1b2b428b7baf","slug":"153048013118-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्यन खत्री ने जीता गोल्ड मेडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आर्यन खत्री ने जीता गोल्ड मेडल
Updated Mon, 02 Jul 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
निशानेबाज आर्यन ने जीता दिल्ली में गोल्ड
मवाना। श्रीराम स्पोर्टस एकेडमी के निशानेबाज आर्यन खत्री ने दिल्ली के एक स्कूल में आयोजित निशानेबाजी प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। रविवार को ग्रामीणों ने निशानेबाज का स्वागत किया। भैंसा गांव निवासी आर्यन खत्री श्रीराम स्पोटर्स एकेडमी में निशानेबाजी की कोचिंग ले रहा है। आर्यन ने दिल्ली के रोहनी स्थित वीएसपीके इंटरनेशनल स्कूल में प्रथम पीसी गुप्ता चैंपियनशिप में प्रतिभाग किया था, जो 30 जून को संपन्न हुई। इस प्रतियोगिता में प्रदेश से लगभग 15 सौ निशानेबाजों ने प्रतिभाग किया। कोच रैय्यान रिजवी ने बताया कि आर्यन खत्री ने प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर मवाना के साथ-साथ मेरठ जिले का नाम रोशन किया है। आर्यन के अलावा मोहन त्यागी, संयम चौधरी ने भी अच्छा प्रदर्शन किया।