{"_id":"5b393cae4f1c1b8c668b4f0c","slug":"153047774111-laward-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दौराला हाईवे पर कार अनियंत्रित होकर पलटी, पति की मौत, पत्नी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दौराला हाईवे पर कार अनियंत्रित होकर पलटी, पति की मौत, पत्नी घायल
Updated Mon, 02 Jul 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दौराला/मेरठ। एनएच-58 पर दौराला फ्लाईओवर के पास शनिवार देर रात एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे उसमें सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी घायल हो गई। बताया गया कि उनके पीछे बदमाश लगे थे, जिनसे बचने के लिए युवक कार को तेज चला रहा था।
पुलिस के अनुसार दिल्ली के दरियागंज निवासी शाहजेब (24) की शादी चार माह पूर्व मुजफ्फरनगर के अहमदनगर निवासी नमीरा से हुई थी। शनिवार को शाहजेब अपनी पत्नी को लेेने मुजफ्फरनगर गया। शनिवार देर रात करीब तीन बजे वह पत्नी के साथ लौट रहा था। इस दौरान हाईवे पर कार सवार बदमाश उनका पीछा करने लगे, तो शाहजेब ने कार को दौड़ा दिया॥। इस बीच दौराला फ्लाईओवर के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर पलट गई और सड़क किनारे जा गिरी। सूचना पर पहुंची दौराला पुलिस ने घायल दंपति को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान शाहजेब की मौत हो गई। वहीं बाद में पहुंचे परिजन घायल नमीरा को दिल्ली ले गए। इंस्पेक्टर दौराला ने बताया कि परिजनों ने कहा कि वह पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते। मोर्चरी से परिजन बिना पोस्टमार्टम के ही शव दिल्ली ले गए।
बदमाशों का पुलिस को पता नहीं
युवक के परिजनों ने बताया कि बदमाशों ने कार सवार दंपति का पीछा किया था। उनसे बचने के दौरान कार अनियंत्रित होकर पलट गई। वहीं पुलिस बदमाशों की जानकारी होने से इनकार कर रही है।
विज्ञापन
लूट के बाद दुल्हन की हुई थी हत्या
बता दें कि हाईवे पर ढाई माह पहले कार सवार बदमाशों ने लूट के बाद दुल्हन की हत्या कर दी थी। बदमाश कार, ज्वैलरी और नकदी लूटकर ले गए थे। बाद में लूट करने वाले दो बदमाशों को एसटीएफ ने मुठभेड़ में मार गिराया था।
कार पलटने से युवक की मौत हुई है। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। बदमाशों ने यदि दंपति की कार का पीछा किया तो इसकी जांच कराई जाएगी। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जाएगी। - पंकज सिंह, सीओ दौराला