{"_id":"5b38fa094f1c1bf96e8bb1d6","slug":"153046068113-sardana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा सरकार पर जमकर बरसे कांग्रेसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा सरकार पर जमकर बरसे कांग्रेसी
Updated Sun, 01 Jul 2018 09:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानीखुर्द। भाजपा की पोल खोलो अभियान के तहत रविवार को जानीखुर्द में कांग्रेस का जानी ब्लॉक कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। इसमें वक्ताओं ने मोदी सरकार को हर मोर्चे पर विफल करार दिया।
जानीखुर्द कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंडल प्रभारी मुकेश चौधरी एवं जिला प्रभारी डॉ. संजीव शर्मा रहे। यहां मंडल प्रभारी मुकेश चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव में 15-15 लाख रुपये देने का वादा किया था। वह चुनावी जुमला निकला। इस सरकार ने विदेशों से काला धन वापस लाने, बेरोजगारों को रोजगार देने, महिला को सम्मान देने, किसानों को उनकी फसल का दुगना रेट देने आदि वादे किए थे। सब झूठे साबित हुए। इस दौरान मंडलध्यक्ष दिनेश उपाध्याय ने कहा कि देश में कानून व्यवस्था बहुत खराब है। सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है। गरीब परेशान है। सरकार सांप्रदायिक माहौल गर्मा कर दोबारा चुनाव जीतने का प्रयास करने लगी है। अब जनता भाजपा के बहकावे में नहीं आएगी। कार्यक्रम को मनोज कुराली, जिलाध्यक्ष विनोद मोघा, डॉ. यासिन, सतीश शर्मा आदि ने संबोधित किया। इस दौरान भाजपा के चुनाव में किए पूरे नहीं किए वादों को गिनवाया। कार्यक्रम का संचालन संयुक्त रूप से मनोज कुराली और दिनेश उपाध्याय ने किया। इस दौरान जिला प्रवक्ता अखिल कौशिक, सतीश शर्मा, गुलजार चौहान, चन्द्रभान वर्मा, यामिन मुखिया, उदयवीर सिंह, वसी अहमद रिजवी, ताहिर अंसारी, मुर्सलीन, राहुल जड़ोदिया, योगी जाटव, अरुण कुमार, राम सिंह, महेंद्र पांचली आदि मौजूद रहे।
मुख्य बातें
जानी ब्लॉक कार्यकर्ता सम्मेलन में केंद्र एवं प्रदेश सरकार को विफल बताया