फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सपा कार्यकताओं ने अखिलेश का जन्म दिन मनाया

सपा कार्यकताओं ने अखिलेश का जन्म दिन मनाया

Sun, 01 Jul 2018 09:12 PM IST
Updated Sun, 01 Jul 2018 09:12 PM IST
विज्ञापन
सपा कार्यकताओं ने अखिलेश का जन्म दिन मनाया
जानीखुर्द। गांव रसूलपुर धौलड़ी में रविवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के 45वें जन्मदिन पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें कार्यकर्ताओं ने केक काटकर जन्मदिन की खुशी मनाई। उन्होंने अगामी चुनाव में सपा को मजबूती से चुनाव लड़ाकर अधिक से अधिक सीटें जीतने का आह्वान किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य शफीक अहमद ने कहा कि भाजपा की देश और प्रदेश की सरकारों में आम जनता का उत्पीड़न किया जा रहा है। केंद्र सरकार ने चार साल कुछ नहीं किया। अब चुनाव नजदीक आते ही भाजपा विकास के मुद्दे को छोड़कर अन्य मुद्दे उठाने लगी हैं। सपा आगामी चुनाव विकास और देश में शांति के मुद्दे पर लडे़गी। इस दौरान अफसर, आसु कुरैशी, नफीस, राशिद, दिनेश, राजे, आकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed