फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ट्रांसपोर्ट मालिक ने अपने साथियो के साथ मिलकर एआरटीओ के साथ की अभद्रता, सरकारी गाड़ी तोड़ी

ट्रांसपोर्ट मालिक ने अपने साथियो के साथ मिलकर एआरटीओ के साथ की अभद्रता, सरकारी गाड़ी तोड़ी

Wed, 27 Jun 2018 02:20 AM IST
Updated Wed, 27 Jun 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
ट्रांसपोर्ट मालिक ने अपने साथियो के साथ मिलकर एआरटीओ के साथ की अभद्रता, सरकारी गाड़ी तोड़ी

विज्ञापन
मोदीपुरम (मेरठ) दौराला में ओवरलोड वाहनों की चेकिंग करना आरटीओ की प्रवर्तन टीम को भारी पड़ गया। ओवरलोड ट्रक पकड़े जाने से बिफरे ट्रांसपोर्टर ने अपने साथियों के साथ न केवल प्रवर्तन टीम के साथ अभद्रता की बल्कि उनकी गाड़ी में तोड़कर कर दी। साथ ही दो सिपाहियों को भी अपने साथ ले गए। एआरटीओ की तरफ से ट्रांसपोर्टर समेत दो दर्जन युवकों के खिलाफ पल्लवपुरम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई हैं। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
एआरटीओ दिनेश कुमार मंगलवार दोपहर टीम के साथ दौराला-सरधना मार्ग पर ओवरलोड वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसके बाद वह दौराला हाईवे पर पहुंचे गए। वहां खतौली की ओर से एक ओवरलोड ट्रक आ रहा था, जिसमें रोड़ी भरी थी। एआरटीओ ने उस ट्रक को रुकवा लिया और उसका वजन कराया तो 26 टन माल मिला। इस बीच चालक ट्रक को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। ट्रक रुस्तम ट्रांसपोर्ट का बताया गया है।
विज्ञापन

ओवरलोडिंग होने के कारण एआरटीओ ने ट्रक का तीस हजार सौ रुपये का चालान काट दिया और ट्रक को उनका एक सिपाही चलाकर मेरठ ले जाने लगा। सूचना पर ट्रांसपोर्ट संचालक पल्लवपुरम निवासी विक्रांत चौधरी अपने साथियों के साथ गाड़ियों में सवार होकर वहां पहुंचा और पल्लवपुरम फेस वन के सामने उन्होंने एआरटीओ की गाड़ी व ट्रक के सामने अपनी गाड़ी लगाकर रोक लिया। इसके बाद उन्होंने जमकर हंगामा किया और एआरटीओ के साथ भी अभद्रता करते हुए उनकी सरकारी गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी। साथ ही वे अपने ट्रक को भी जबरन छुुड़ाकर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआरटीओ ने मामले की सूचना उच्च अधिकारियों और पुलिस को दी। इस पर सीओ दौराला और पल्लवपुरम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मुख्य आरोपी विक्रांत चौधरी और वृंदावन मोदीपुरम निवासी विकास जैन को हिरासत में लेकर उनकी स्कॉर्पियो को कब्जे में ले लिया। एआरटीओ ने विक्रांत चौधरी समेत दो दर्जन अज्ञात युवकों के खिलाफ पल्लवपुरम थाने में सरकारी काम में बाधा डालने, अपहरण का प्रयास, धमकी देने जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।

सिपाहियों को गाड़ी में डालकर ले गए
पल्लवपुरम फेस वन के सामने आरोपियों ने ट्रक चला रहे सिपाही को पहले जबरन गाड़ी से नीचे खींच लिया। इसके बाद दो सिपाही सूरजभान और रामकुमार को जबरन अपनी गाड़ी में बैठाकर ले गए। हालांकि कुछ दूर जाने के बाद उन्हें छोड़ दिया।

भाजपाई पहुंचे सिफारिश में
पुलिस ने विक्रांत और विकास जैन को हिरासत में लिया तो कुछ भाजपा नेता उनकी सिफारिश के लिए थाने पहुंच गए। लेकिन पुलिस ने उनकी एक नहीं सुनी और उन्हें फटकार भी लगाई। जिसके बाद भाजपाई वहां से चले गए।


एआरटीओ दिनेश कुमार की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी विक्रांत चौधरी व विकास जैन को गिरफ्तार कर लिया है। एक स्कार्पियो को भी कब्जे में लिया है। अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। पंकज सिंह, सीओ दौराला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed