{"_id":"5b2d1c884f1c1baf6e8b98b4","slug":"15296830815-sardana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरधना चर्च से पुरा महादेव मंदिर होते हुए दिल्ली तक रोडवेज बस चलाए जाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरधना चर्च से पुरा महादेव मंदिर होते हुए दिल्ली तक रोडवेज बस चलाए जाने की मांग
Updated Fri, 22 Jun 2018 09:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरूरपुर। ऐतिहासिक चर्च सरधना से पुरा महादेव और बालैनी स्थित परशुराम मंदिर से दिल्ली तक परिवहन निगम की बस चलाए जाने की ग्रामीणों ने मांग की है। बस संचालन की मांग को लेकर ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा है। जिसको लेकर कई गांव के ग्रामीण क्षेत्रीय प्रबंधक परिवहन से भी मिले।
क्षेत्र के दर्जनों गांव के ग्रामीणों ने सरधना चर्च से बालैनी परशुराम मंदिर तक रोडवेज बस चलाए जाने मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि सरधना देवी मंदिर से मार्ग ईकड़ी, रासना, पुरामहादेव और बालैनी होता हुआ दिल्ली जाता है। जनता की सुविधा के लिए इस मार्ग पर रोडवेज बस के संचालन को लेकर ग्रामीणों ने मांग उठाई। दुनिया भर में प्रसिद्ध सरधना चर्च से बालैनी स्थित परशुराम मंदिर तक रोडवेज बस संचालन को लेकर प्रधानमंत्री और सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को ज्ञापन भेजा है। किसान मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामदत्त त्यागी, विनोद प्रधान, प्रमोद त्यागी, सत्यप्रकाश, पवन शर्मा, सुभाष, प्रमोद कुमार, अरविंद, अंशुल आदि ने बताया कि इस मांग को लेकर दर्जनों के ग्राम प्रधानों ने परिवहन के क्षेत्रीय प्रबंधक को मांग पत्र सौंपा था। जिसमें अधिकारियों ने सर्वे कराकर दो-तीन माह में रोडवेज बस संचालन के लिए समय दिया था। अब सालभर बीतने के बाद भी निगम की ओर से कोई कार्रवाई नहीं कराई गई। जिसको लेकर ग्रामीणों ने केंद्रीय परिवहन मंत्री को ज्ञापन भेजकर रोडवेज बस संचालन की मांग की है। वहीं, समस्या को लेकर क्षेत्रीय सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह को भी अवगत कराया है।
मुख्य बातें
ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री को पत्र भेजकर मांग की