फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   वार्ड नं. 20 के सभासद ने पालिका लिपिक के खिलाफ खोला मोर्चा।

वार्ड नं. 20 के सभासद ने पालिका लिपिक के खिलाफ खोला मोर्चा।

Wed, 06 Jun 2018 09:31 PM IST
Updated Wed, 06 Jun 2018 09:31 PM IST
विज्ञापन
वार्ड नं. 20 के सभासद ने पालिका लिपिक के खिलाफ खोला मोर्चा।
मवाना। नगर पालिका के मोहल्ला कल्याण सिंह वार्ड नंबर 20 के सभासद अमित चौहान ने पालिका के लिपिक के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए मंडलायुक्त से शिकायत की। इसमें विभिन्न पदों पर रहते हुए करोड़ों रुपये खुर्द-बुर्द करने का आरोप लगाते हुए जांच कराए जाने की मांग की है। मंडलायुक्त ने इसकी जांच एसडीएम को करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

वार्ड 20 के सभासद अमित चौहान ने मंडलायुक्त को भेजे पत्र में पालिका के एक लिपिक पर आरोप लगाया है कि उच्चाधिकारियों से साठगांठ कर पालिका में विभिन्न पदों पर कार्यरत रहा। तीन पदों को एक साथ चलाकर भ्रष्टाचार में लिप्त रहा है। वित्तीय वर्ष 2017-18 में संगठित विकास योजना की शासन से प्राप्त राशि को अनियमित मद में खुर्द-बुर्द किया है। इस योजना में धनराशि शासन से कार्य योजना स्वीकृत कराकर नियमानुसार व्यय की जाती है। इस खाते का संचालन ईओ और सहायक नियोजक मेरठ द्वारा होता है। इसकी जानकारी सहायक नियोजक को दिए बिना ही उच्चाधिकारियों से साठगांठ कर पालिका के अन्य निर्माण कार्यों में खर्च कर दिया। उक्त लिपिक खुद भी अपने संबधियों के नाम पर ठेकेदारी करता है। उसके द्वारा कराए गए कार्यों की जांच कराई जाए तो घोटाले सामने आएंगे। पत्र में लिपिक के भ्रष्ट कार्यों की जांच कराए जाने की मांग की है। मंडलायुक्त ने उक्त मामले में उपजिलाधिकारी को जांच का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed