{"_id":"5b17efe74f1c1bb26e8b6919","slug":"15282954017-sardana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौरभ सागर सभागार में तीन दिवसीय श्री शांतिनाथ मंडल विधान का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौरभ सागर सभागार में तीन दिवसीय श्री शांतिनाथ मंडल विधान का शुभारंभ
Updated Wed, 06 Jun 2018 07:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरधना। लश्कर गंज बाजार स्थित सौरभ सागर सभागार में बुधवार से तीन दिवसीय श्री शांतिनाथ मंडल विधान का शुभारंभ किया गया। श्री शांतिनाथ मंडल विधान के शुभारंभ अवसर पर गिरनार गौरव आचार्य निर्मल सागर जी महाराज के परम शिष्य 108 श्री नयन सागर जी महाराज ने मंगल प्रवचन किए। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु श्री शांतिनाथ मंडल विधान में शामिल हुए।
सौरभ सागर सभागार में आयोजित तीन दिवसीय श्री शांतिनाथ मंडल विधान के प्रथम दिन सर्वप्रथम श्रीजी का अभिषेक, शंतिधारा एवं नित्य-नियम पूजन तत्पश्चात श्री शांतिनाथ मंडल विधान पूजन किया गया। विधान की समस्त क्रियाओं के आज के सौधर्म इंद्र सुरेंद्र कुमार, अश्वनी जैन, कौशल्या परिवार द्वारा दिल्ली से पधारे विधानाचार्य अशोक जैन शास्त्री ने संपन्न कराई। इसमें चार वलय की पूजन में 120 अर्ध्य मांडलय पर समर्पित कर सभी के लिए कल्याण की कामना की गई। इस मौके पर आचार्य नयन सागर जी महाराज ने कहा कि प्रभु की भक्ति से समस्याओं का समाधान हो जाता है। साथ ही प्रभु की भक्ति करने का शुभ अवसर भी मिलता है। जिस कारण घर में सुख-शांति बनी रहती है। इस मौके पर आदर्शनगर श्री चंद्रप्रभु मंदिर कमेटी के द्वारा महाराज श्री के चरणों में श्रीफल अर्पित किया गया। इस मौके पर आदेश जैन, दीपक जैन, रामभूल जैन, शैंकी जैन, जनेश्वर दास, कमल जैन, डॉ. अमरीश जैन, आदीश जैन, मुकेश जैन, योगेश जैन, प्रदीप जैन, नितिन जैन, कश्मीरी लाल जैन आदि मौजूद रहे।