{"_id":"5b16f7814f1c1b53268b4679","slug":"152823181412-modipuram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्ट्रीट लाईटों को ठीक कराने को लेकर दिया ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्ट्रीट लाईटों को ठीक कराने को लेकर दिया ज्ञापन
Updated Wed, 06 Jun 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
स्ट्रीट लाइटों को ठीक कराने को लेकर दिया ज्ञापन
मोदीपुरम। एन-एच 58 हाइवे पर खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को ठीक कराने और सर्विस रोड पर हो रहे अतिक्रमण को हटवाने के लिए क्षेत्रीय पार्षदों का दल टोल प्लाजा के सुरक्षा अधिकारी से मिला और इन समस्याओं को दूर कराने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा। जिसमें शीघ्र ही इन समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया गया। पार्षद विक्रांत ढाका एवं पार्षद लोकेश चौहान के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को टोल प्लाजा के सुरक्षा अधिकारी मनिंदर विहान से मिला। पल्हैडा चौराहे से लेकर पल्लवपुरम फेज एक तक सर्विस रोड पर हो रहे अतिक्रमण को हटाने एवं हाइवे पर जगह-जगह स्ट्रीट लाइटें खराब होने के कारण अंधेरा छाया रहने की शिकायत करते हुए ज्ञापन सौंपा और शीघ्र इन्हें दुरुस्त कराने की मांग की गई। जिस पर सुरक्षा अधिकारी ने शीघ्र ही इन समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया।