{"_id":"5b16f77a4f1c1ba86e8b6929","slug":"15282318077-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान पर गलत टिप्पणी करने पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान पर गलत टिप्पणी करने पर हंगामा
Updated Wed, 06 Jun 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
तहसील कर्मचारी ने प्रधान पर की गलत टिप्पणी, हंगामा
मवाना। माछरा ब्लाक के पसवाड़ा की प्रधान व ग्रामीणों ने तहसील में उस वक्त हंगामा किया, जब एक तहसील कर्मचारी ने प्रधान पर गलत टिप्पणी कर दी। इस पर एसडीएम ने मामले को शांत कराया।
पसवाड़ा गांव की प्रधान कांता देवी ग्रामीण देवेंद्र सिंह, विरेंद्र, असलम, श्रीपाल, महिपाल, शीशवती, लक्ष्मी आदि के साथ तहसील दिवस में पहुंची। उन्होंने तहसील के एक कर्मचारी से खसरा संख्या 640 जो कि रास्ता है उस पर कब्जा होने की बात कहीं। उन्होंने बताया कि जमीन पर कब्जा होने से आवागमन में दिक्कतें आ रही है। परंतु कर्मचारी ने प्रधान पर गलत टिप्पणी कर दी, जिस पर ग्रामीण भड़क गए और हंगामा शुरू कर दिया। हालांकि एसडीएम मवाना अमिताभ ने उनकी समस्या सुनी और किसी तरह शांत कराया। एसडीएम ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान महेंद्र सिंह, नवीन कुमार, सतपाल, अलवर, उदयवीर आदि मौजूद रहे।
वृद्ध ने दी भूख हड़ताल की चेतावनी
मवाना। रेसक अली गांव निवासी एक वृद्ध ने कई बार शिकायत करने पर कार्रवाई न होने के चलते भूख हड़ताल की चेतावनी दी है। मंगलवार को तहसील पहुंचे वृद्ध ने एसडीएम को प्रार्थना पत्र सौंपते हुए जमीन की नपाई कराने की मांग की।
विज्ञापन
गांव रेसक अली निवासी सत्यपाल सिंह ने बताया कि वह दर्जनों बार चकरोड की नपाई के लिए प्रार्थना पत्र दे चुका है। मंगलवार को भी उसने तहसील दिवस में प्रार्थना पत्र सौंपकर नपाई करने की मांग की। वृद्ध ने चेतावनी दी है कि यदि अगले तहसील दिवस तक नपाई नहीं हुई तो वह आने वाले तहसील दिवस पर धरना देकर भूख हड़ताल करेगा। इसके अलावा ढिकौली निवासी युवती पूजा शर्मा ने पड़ोस के ही युवकों पर अभद्रता करने व विरोध करने पर मारपीट का आरोप लगाते हुए एसडीएम को प्रार्थना पत्र सौंपा।