फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   बिजली चोरी व बकाया न जमा करने पर 34 हुआ मुकदमा

बिजली चोरी व बकाया न जमा करने पर 34 हुआ मुकदमा

Mon, 04 Jun 2018 07:11 PM IST
Updated Mon, 04 Jun 2018 07:11 PM IST
विज्ञापन
बिजली चोरी व बकाया न जमा करने पर 34 हुआ मुकदमा
फलावदा। प्रवर्तन दल और विद्युत निगम के अधिकारियों ने सोमवार को कस्बे में चेकिंग अभियान चलाया। इससे उपभोक्ताओं में हड़कंप मचा रहा। विद्युत बिल का समय से भुगतान न करने वाले एवं बिजली चोरी करने वाले 34 लोगों के खिलाफ फलावदा थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। एसडीओ पंकज कौशिक ने बताया कि सोमवार को प्रवर्तन दल के साथ मिलकर बिजली अधिकारियों ने बिजली बिल का समय से भुगतान नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ अभियान चलाया। अभियान में कई जगह छापेमारी करके 14 लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा। वहीं, बिल का समय से भुगतान नहीं करने वालेे 20 लोगों के घर से बिजली काट दी गई। चेकिंग अभियान में नगर के मोहल्ला बंजारान, मोहल्ला जाटान, कानीपट़टी, मोहल्ला कुरैशियान आदि कई स्थानों पर छापेमारी की गई। यहां मोहसिन, ताहिर, अहसान, बाबू, मुनाजरा, शहजाद, इस्लामुद्दीन, विवेक कुमार, आस मोहम्मद, यूसुफ, शहनाज, संदीप, बबलू, ब्रिजेश आदि समेत 34 लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। चेकिंग अभियान में अवर अभियंता विनोद कुमार, धर्मेंद्र सिंह, प्रवेन्द्र सिंह, संजय कुमार, एसडीओ वंशराज, इकराम, सतवीर आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed