{"_id":"5b0ae1ba4f1c1bf36e8b4d28","slug":"152743980819-sardana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौकी के निकट जली दर्जनभर दुकाने-करीब तीस लाख रुपये का सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौकी के निकट जली दर्जनभर दुकाने-करीब तीस लाख रुपये का सामान जला
Updated Sun, 27 May 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरधना। नगर की अशोक स्तंभ पुलिस चौकी के निकट विद्युत निगम ने 400 केवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर रखा हुआ है। इससे सटी मार्केट में विद्युत ट्रांसफार्मर रखा है। इसके बराबर की दुकान में संदिग्ध हालात में शनिवार मध्यरात्रि में आग लग गई। इसने कुछ ही समय में विकराल रूप धारण कर लिया। किनौनी शुगर मिल में आग लगने से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां वहां गई हुई थीं। उन्हें आने में करीब एक घंटे से अधिक समय लग गया। फायर ब्रिगेड के प्रयास के बावजूद रविवार सुबह दुकानों में रुक-रुककर आग उठती रही। इस मामले में दुकानदारों ने कार्रवाई की मांग के साथ ही करीब तीस लाख रुपये से अधिक का नुकसान दर्जनभर दुकानों में बताकर मुआवजे की मांग की। इस संबंध में व्यापारियों के साथ थाने पहुंचकर तहरीर दी। इस मामले में व्यापारी सोमवार को एसडीएम राकेश कुमार से भी मिलेंगे।
अशोक स्तंभ पुलिस चौकी के निकट पालिका की जमीन है। इस पर दर्जनभर से अरिधक दुकानदारों ने बांस-बल्लियों के सहारे और टिनशेड डालकर दुकान बना रखी हैं। जिसमें सब्जी, रेडिमेड कपडे़ और जूते-चप्पलों की दुकानें हैं। इन्हीं के पास विद्युत निगम द्वारा 400 केवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर रखा हुआ है। शनिवार रात करीब 12:45 बजे अचानक दुकानों में आग लग गई। इस पर लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। आग तब तक विकराल रूप धारण कर चुकी थी। वहीं, लोहे की चादरों एवं पाइप में करंट उतर आया। इससे पानी डालकर आग बुझाने वाले चपेट में लगे। इसकी जानकारी पुलिस एवं दमकल विभाग को दी गई। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राठौर ने पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर लोगों के साथ आग पर काबू पाने का प्रयास किया। घंटों बाद पहुंची दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। धू-धू कर लगभग एक दर्जन दुकानें जल र्गईं। सुशील कुमार की रेडीमेड की दुकान, नेमचंद की जूते-चप्पल की दुकान। डाहर निवासी सोहनलाल की जूते-चप्पल की दुकान, भटियारी निवासी नूर मोहम्मद की जूते-चप्पल की दुकान, इस्लामाबाद निवासी बाबू की सब्जी की दुकान, गांधी नगर निवासी अशोक की सब्जी की दुकान, कृष्णपाल की सफल मटर की दुकान, शिवनाथ सिंह की सब्जी की दुकान, गांधी नगर निवासी प्रेम सिंह की सब्जी की दुकान, खारी कुआं निवासी सिराजुद्दीन की सब्जी की दुकान और कमरा नवाबान निवासी इकरामुद्दीन की कपडे़ की दुकानों में आग लग गई। इससे लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।
किस दुकानदार का कितना हुआ आग से नुकसान
यहां नेमचंद, सोमपाल, अंकुश, नूर मोहम्मद, कालू, कुक्कू, नरेश, अशोक, रिराजू समेत दर्जनभर दुकानदार शामिल हैं। इनमें आग से तीस लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। वर्ष 2012 में भी तीस मई की रात में यहां भीषण आग लगी थी। जिसमें करीब 80 लाख रुपये का सामान जल गया था। इसमें अब तक दुकानदार मुआवजे के लिए कानूनी लड़ाई लड़ रहे ह्रैं। बीती रात रियाजुद्दीन की सब्जी की दुकान में करीब डेढ़ लाख रुपये का सामान जला। जाहरिया की दुकान में करीब दो लाख रुपये का सामान जला। रितु और कृष्ण कुमार की सब्जी की दुकान में करीब तीन लाख रुपये का सामान स्वाहा हो गया। शिवनाथ की सब्जी की दुकान में करीब डेढ़ लाख रुपये का सामान जल गया। अशोक की सब्जी की दुकान में करीब दो लाख रुपये और बाबू की दुकान में करीब एक लाख रुपये का सामान नष्ट हो गया। नूर मोहम्मद की जूते-चप्पल की दुकान में करीब चार लाख रुपये का सामान जला। सोहनपाल पुत्र मनफूल की जूते की दुकान में करीब दस लाख रुपये का सामान जला। नेमचंद की जूते की दुकान में करीब छह लाख रुपये का सामान जला। अंकुश की रेडिमेड कपड़ों की दुकान में करीब चार लाख रुपये का सामान जला। दुकानदारों के साथ थाने पहुंचे व्यापारियों ने बताया कि तीस लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुुुआ है। पीड़ितों ने जांच कराकर कार्रवाई कराने और मुआवजा दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
मुख्य बातें
सरधना कस्बे में अशोक की लाट के निकट दुकान में अचानक आग लगने से हुआ हादसा
पीड़ित व्यापारियों ने करीब तीस लाख रुपये का नुकसान बताकर मुआवजे की मांग की