फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   बार चुनाव में 21 पदों पर 49 नामांकन दाखिल

बार चुनाव में 21 पदों पर 49 नामांकन दाखिल

Fri, 20 Apr 2018 02:56 AM IST
Updated Fri, 20 Apr 2018 02:56 AM IST
विज्ञापन
बार चुनाव में 21 पदों पर 49 नामांकन दाखिल
मेरठ। मेरठ बार एसोसिएशन की प्रबंध समिति वर्ष 2018-19 के चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को जांच के बाद 21 पदों के लिए सभी 49 प्रत्याशियों के नामांकन सही पाये गए। शुक्रवार आज नाम वापसी होगी।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी आरएच अंसारी, नगेंद्र सिंह यादव व जगदीश गिरी ने बताया कि अध्यक्ष पद पर अजय त्यागी, देव प्रकाश, राजेंद्र सिंह जानी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए अजय गुप्ता, अशोक कुमार गुप्ता, राजीव कुमार सक्सेना ने नामांकन किया है। उपाध्यक्ष पद हेतु अशोक कुमार सिंघानिया, मनोज गुप्ता, सुधीर कुमार, सुरेश कुमार यादव, विद्या प्रकाश अवस्थी तथा महामंत्री पद हेतु देवकी नंदन शर्मा, परवेज आलम, प्रशांत भारद्वाज, राजीव गोयल, संजीव कुमार काजला एवं कोषाध्यक्ष पद पर अक्षय कुमार, नीरज कुमार, रेखा, सुनीता रानी ने नामांकन किया। संयुक्त मंत्री प्रशासन पर मनोज कुमार, निशांत वर्मा, संयुक्त मंत्री पुस्तकालय के लिए मानेंद्र कुमार, राजकुमार, सुलक्षण वर्मा, वरुण गुप्ता तथा संयुक्त मंत्री प्रकाशन के लिए रजत पालीवाल व श्रवण कुमार ने नामांकन किया।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारियों के अनुसार वरिष्ठ कार्यकारिणी के लिए अहसान अहमद भट्टी, भावना भदौरिया, कालूराम सैनी, लोकेश कुमार चौहान, मेहर सिंह पाल, प्रवीण कौशिक, उमा रानी भाटी, विशाल गुप्ता, कनिष्ठ कार्यकारिणी के छह पदों के लिए अरुण शर्मा, देवेंद्र कुमार, हिमांशु, जर्रार अली, जसबीर सिंह, मनीष कुमार, मयंक, जावेद अली, नरेश, नितिश कुमार गोयल, रजत वशिष्ठ, संदीप शर्मा, विजय कुमार ने नामांकन पत्र दाखिल किए। देर शाम जांच के बाद सभी के नामांकन सही पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

घरों से नहीं आएंगी वोट
चुनाव अधिकारी मंडल ने वकीलों से सहयोग मांगते हुए कहा कि घरों से वोट नहीं मंगायी जाएंगी। हर पात्र सदस्य को मतदान स्थल पर आकर ही मतदान करना होगा। उन्होंने गत वर्ष की तरह चुनाव आचार संहिता का पालन करने की बात कही। कहा कि इससे वकीलों का सम्मान बढ़ेगा और समाज में अच्छा संदेश जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed