{"_id":"5ad908794f1c1b5c098b57da","slug":"15241729231630-modipuram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अप्रैल में जून जैसा मौसम, टूटा 30 साल का रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अप्रैल में जून जैसा मौसम, टूटा 30 साल का रिकॉर्ड
Updated Fri, 20 Apr 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदीपुरम (मेरठ)। अप्रैल के मौसम में मई-जून जैसी गर्मी पड़ रही है। तापमान 40 डिग्री के पास पहुंच गया है। अभी से लू के थपेड़े पड़ने शुरू हो गए हैं। जलवायु परिवर्तन का मौसम पर इस कदर असर पड़ रहा है कि अप्रैल में बढ़ते तापमान का बृहस्पतिवार को तीस साल का रिकॉर्ड टूट गया। मौसम वैज्ञानिकों का अभी से बढ़ती गर्मी को अच्छे मानसून का संकेत बताते हुए कहना है कि आज शुक्रवार को मेरठ समेत वेस्ट यूपी में आंधी, बारिश के आसार हैं।
मौसम वैज्ञानिक इसकी वजह ग्लोबल वार्मिंग के चलते सर्दी कम पड़ना और समय से पहले गर्मी आना मान रहे हैं। सर्दी के सीजन में भी गर्मी का असर दिखाई दे रहा था। जनवरी माह से ही पारा चढ़ना शुरू हो गया था। मौसम में आ रहे इस बदलाव से वैज्ञानिक ही नहीं किसान भी चिंतित हैं। अप्रैल माह में ही ऐसी गर्मी होगी तो मई-जून में कैसे फसलों को बचाया जाएगा। समय से पहले गर्मी का आना मौसम को बदल रहा है।
मोदीपुरम स्थित भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान के मौसम विभाग से मिले आंकड़ों के अनुसार पिछले 30 वर्षों में अप्रैल सबसे गर्म चल रहा है। इस अंतराल में ऐसा पहली बार हुआ है, जब दिन-रात का तापमान सामान्य से ऊपर चल रहा है। मई और जून में दिखने वाला लू का असर अप्रैल में ही साफ दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
सुबह से ही तेवर तल्ख
दिन निकलते ही आसमान से गर्मी बरस रही है। शाम होने के बाद भी गर्मी के तेवर कम नहीं हो रहे हैं। तेज गर्मी और गर्म हवाओं के बीच घर से निकलना मुश्किल हो रहा है। दोपहर में लू के थपेड़े बढ़ रहे है। मौसम कार्यालय पर दिन का तापमान 39.6 डिग्री व रात का तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 38 व न्यूनतम 18 प्रतिशत दर्ज की गई। दिन और रात का तापमान तीन डिग्री बढ़ गया।
यह अच्छे मानसून का संकेत
जब सर्दी के सीजन में गर्मी दस्तक होगी तो मौसम बदलेगा ही। यह सब ग्लोबल स्तर पर आ रहे मौसम में बदलाव के कारण हो रहा है। करीब तीन दशकों में अप्रैल माह सबसे गर्म चल रहा है। हालांकि गर्मी समय से पहले शुरू होना मानसून के अच्छे संकेत हैं। वेस्ट यूपी में शुक्रवार आज आंधी और बारिश के आसार बने हैं। इसके बाद फिर से गर्मी बढे़गी। -डॉ. एन. सुभाष, मौसम वैज्ञानिक