फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   क्रय केंद्र पर पहले पहले मै को लेकर किसान भिडे

क्रय केंद्र पर पहले पहले मै को लेकर किसान भिडे

Tue, 17 Apr 2018 02:52 AM IST
Updated Tue, 17 Apr 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
क्रय केंद्र पर पहले पहले मै को लेकर किसान भिडे

विज्ञापन
पहले बुग्गी तुलवाने को भिडे़ किसान
बहसूमा। टिकौला शुगर मिल के हसापुर मार्ग स्थित क्रय केंद्र डी पर बुग्गी तुलवाने को लेकर सोमवार को किसान आपस में भिड़ गए। क्रय केंद्र पर एक सप्ताह बाद तौल चालू हुई थी। इस दौरान केंद्र पर बुग्गी की लंबी-लंबी लाइनें भी लग गई।
सोमवार सुबह छह बजे गन्ना तौल प्रांरभ हुई तो किसान आपस में बुग्गी तुलवाने को लेकर भिड़ गए। काफी देर तक हुई गहमा-गहमी के बाद में कुछ समझदार किसानों ने जैसे तैसे मामला शांत कर तौल सुचारू कराई। अभी दो घंटे ही तौल सुचारू हुई थी कि फिर से किसान रामकुमार व ओमबीर राठी बुग्गी तुलवाने को लेकर भिड़ गए। इस दौरान माहौल काफी गर्म हो गया। तौल बाबु व किसानों ने आपस में समझाकर फिर से तौल सुचारू कराई। कई बार किसान आपस में भिडे़ इस दौरान किसान सुंदर, ओमबीर की बुग्गी व मनोज का ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त भी हुए। किसान राजेंद्र, राजू राठी, परवीन चाहल, मोनू चाहल ने आरोप लगाया कि तौल बाबु नासिर किसानों के साथ पांच प्रतिशत की घटतौली कर किसानों की मजबूरी का फायदा उठा शोषण कर रहा है। हालांकि आज दो महीने बाद सभी किसानों का गन्ना तौला गया। वहीं इस संबंध में तौल बाबु नासिर का कहना है कि तेज धूप में गन्ने की फसल सूख जाती है। घटतौली नहीं की जा रही है।
विज्ञापन


छात्र-छात्राओं ने कागज पर उकेरी कला
बहसूमा। डीपीएम सीनियर सैकेंड्री पब्लिक स्कूल बहसूमा में सोमवार को कक्षा छह से आठ तक सभी छात्र छात्राओं ने कला प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। छात्रों ने जल संरक्षण पर सुंदर-सुंदर आकृति बनाई। इसके अतिरिक्त बच्चों ने जल संरक्षण के उपाय व कारणों पर विस्तार पूर्वक विचार व्यक्त किए। सचिव ने बच्चों का उत्साह वर्धन करते हुए मेधावी बच्चों को पुरस्कृत करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि कला क्षेत्र में बच्चे नए-नए कीर्तिमान स्थापित कर सफलता के मुकाम तक पहुंच सकते है। इस मौके पर जिया जैदी, अनुज त्यागी, रूकमणी शर्मा, अमित गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपेरे के घर में लगी आग, सामान जलकर नष्ट
बहसमा। रामराज में देर रात अचानक एक सपेरे के घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आसपास के लोगों ने पानी व मिट्टी डालकर जैसे-तैसे आग को बुझाया। लेकिन तब तक झोपड़ी में रखा सभी सामान जलकर नष्ट हो गया।

रामराज की नई बस्ती में सविता पत्नी सतपाल सपेरा झोपड़ी बनाकर करीब तीन वर्षों से रहे रहे थे। रविवार देर रात को वे परिवार समेत घर के बाहर सौ रहे थे। अचानक अज्ञात कारणों से उसकी झोपड़ी में धू-धूकर जल उठी। आसपास के लोगों ने जैसे-तैसे पानी व मिट्टी डालकर आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक उसकी झोपड़ी में रखा सामान गेहूं, चारपाई, कपडे़ व घर में रखा सभी सामान नष्ट हो गया। पीड़ित सतपाल ने पुलिस में तहरीर देकर तहसील प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।

खास बातें:
एक सप्ताह बाद शुरू हुई थी तौल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed