{"_id":"5acf64064f1c1b193d8b4c00","slug":"152354100116-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिल रोड़ पर दुकानदार से मारपीट तथा गल्ले से पैसे आदि ले जाने का आरोप।","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मिल रोड़ पर दुकानदार से मारपीट तथा गल्ले से पैसे आदि ले जाने का आरोप।
Updated Thu, 12 Apr 2018 07:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मवाना। मिल रोड स्थित इलेक्ट्रोनिक्स की दुकान में घुसकर एक युवक ने दुकानदार से मारपीट कर दी। इतना ही नहीं दुकान में तोड़फोड़ करके गल्ले में रखे रुपये निकाल लिये। इस पर दुकानदार ने थाने में तहरीर दी है।
थाना क्षेत्र के गांव ढिकौली निवासी उज्ज्वल पुत्र ओंकार सिंह ने बताया कि उसके पिता की मिल रोड पर भारत इलेक्ट्रोनिक्स के नाम से दुकान है। उसके पिता बाहर गए हुए थे। इस कारण वह बृहस्पतिवार को दुकान पर अकेला बैठा था। पूर्वाह्न करीब साढ़े ग्यारह बजे आरोपी दुकान पर आया और गालीगलौज करने लगा। उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी तथा दुकान का सामान भी तोड़फोड़ दिया। आरोप है कि आरोपी गल्ले में रखे रुपये भी निकाल ले गया। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तथा उसकी जान बचाई। वहीं, आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चला गया। वहीं, थाना प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
1.58 लाख रुपये ठगने का आरोप
मवाना। मोहल्ला कल्याण सिंह निवासी हमीदा पत्नी फैयाज ने एक व्यक्ति के खिलाफ दुकान के लिए रुपये लेकर अन्य किसी को बैनामा किए जाने का आरोप लगाया है।
मोहल्ला कल्याण सिंह निवासी हमीदा पत्नी फैयाज ने बताया कि उसने आरोपी से मिल बाईपास पर एक दुकान की नोटरी कराकर 53 हजार रुपये दिए थे। इसके बाद भी कई बार रुपये दिए। वहीं, बीती 11 अप्रैल को आरोपी ने उक्त दुकान का बैनामा कर दिया। वह आरोपी के पास गई तो उसने कहा कि उसने उसके रुपये ठग लिये हैं, जो कर सकती है कर ले। इस पर पीड़िता ने आरोपी पर एक लाख 58 हजार रुपये ठगने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई किए जाने की मांग की है।