फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ाहन की टक्कर से दो सगे भाईयों की मौत।

ाहन की टक्कर से दो सगे भाईयों की मौत।

Mon, 09 Apr 2018 10:51 PM IST
Updated Mon, 09 Apr 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
ाहन की टक्कर से दो सगे भाईयों की मौत।
परीक्षितगढ़।
विज्ञापन

ग्राम अगवानपुर में दो सगे भाई सोमवार सुबह शौच के पश्चात जंगल से लौटते समय अगवानपुर-निमका मार्ग पर गाड़ी की चपेट में आ गए। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। इस पर चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। परिजनों ने घायलों को मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने गाड़ी कब्जे ले ली।
ग्राम अगवानपुर निवासी हर्ष (16), अंकुर (9) पुत्रगण चंद्रपाल रविवार सुबह अगवानपुर-निमका मार्ग स्थित जंगल में शौच करने गए थे। ये दोनों भाई घर लौट रहे थे। इसी दौरान निमका की ओर से आ रही बुलबुल गाड़ी ने दोनों सगे भाइयों को टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजन हादसे की जानकारी पाकर मौके पर पहुंचे और घायलों को मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां दोनों घायलों की उपचार के दौरान मौत हो गई। इस पर पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के चाचा जीतपाल ने अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

माता-पिता बेहाल
चंद्रपाल के चार पुत्र एक पुत्री थी। जिसमें हर्ष सबसे बड़ा था और अंकुर सबसे छोटा। दो पुत्रों की मौत से पिता चंद्रपाल और मां गीता बेहाल हैं। दोनों बच्चों की मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। इसके चलते चूल्हे तक नहीं जले।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य बातें
ग्राम अगवानपुर निवासी दोनों बच्चों की मौत हो जाने से मचा कोहराम
मृतकों के चाचा ने अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्र्ट दर्ज कराई


भाजपा कार्यकर्ताओं का थाने पर हंगामा
परीक्षितगढ्ऱ।
रविवार को पति और देवर के साथ गाड़ी द्वारा ससुराल लौट रही नवविवाहिता का कार सवार चार बदमाशों ने तमंचे के बल पर अपहरण कर लिया। इसके चलते भाजपा नेताओं में आक्रोश फैल गया। इस पर दर्जनों भाजपा नेता और व्यापार संघ के लोगों ने थाने में हंगामा करके सकुशल बरामदगी की मांग की। उधर, एसडीएम मवाना, सीओ सदर देहात ने चार दिन में नवविवाहिता को बरामद करने का आश्वासन दिया। वहीं, पुलिस दर्जनों लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। नवविवाहिता के पिता ने चार नामजद एवं दो अज्ञात के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बता दें कि थाना क्षेत्र के ग्राम ऐतमादपुर निवासी राजसिंह की पुत्री की शादी बीती दो अप्रैल को थाना मीरापुर क्षेत्र के गांव भूमा खेड़ी निवासी युवक विशाल से हुई थी। नवविवाहिता रविवार को पति विशाल और देवर शशांक के साथ स्विफ्ट डिजायर गाड़ी से ससुराल लौट रही थी। खजूरी अल्लीपुर मार्ग स्थित नाले पर पीछे से आए कार सवार चार बदमाशों ने ओवरटेक करके उन्हें रुकवा लिया था। वेे विशाल, शशांक और चालक से मारपीट कर नवविवाहिता का अपहरण कर ले गए थे। पीड़ित के पिता ने शहजाद, बाबू पुत्रगण यामीन, अनीस पुत्र शेरूद्दीन अब्बासी, इरफान पुत्र ताज मोहम्मद निवासी परीक्षितगढ़ एवं दो अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
सोमवार को चेयरमैन अमित मोहन टीपू, भाजपा नेता प्रधान चीकू बढ़ला, प्रधान जयसिंह, बलदेव सिंह, संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष सुधीर गर्ग, महामंत्री गौरव गर्ग सिंह आदि दर्जनों लोग थाने पहुंचे और हंगामा करके नवविवाहिता की सकुशल बरामदगी की मांग की। वहीं, हंगामा बढ़ता देख एसडीएम मवाना अरविंद कुमार, सीओ सदर देहात जितेन्द्र कुमार ने भाजपा नेताओं को शांत किया और चार दिन में विवाहिता को बरामद करने का आश्वासन दिया। जिस पर लोग शांत हुए।
वहीं, पुलिस नवविवाहिता को अपहरण के मुख्य आरोपी शहजाद के दर्जनों दोस्तों को कॉल डिटेल के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं, पुलिस टीम नवविवाहिता की तलाश में जुटी है। उधर, थाने में भारी पुलिस फोर्स तैनात है।
हिस्ट्रीशीटर है अपहरण का मुख्यारोपी
नवविवाहिता के अपहरण का मुख्यारोपी शहजाद हिस्ट्रीशीटर है। उस पर बरेली मीरगंज में सराफ के यहां नौ करोड़ रुपये की डकैती डालने का आरोप है। वह आजकल जमानत पर है। शहजाद कई थाना क्षेत्रों में लूट एवं मारपीट की वारदातों को अंजाम दे चुका है।
थाने में पथराव, फायरिंग व आगजनी का भी मुख्यारोपी
26 जून 2017 ईद उल जुहा की नमाज के बाद समुदाय विशेष के लोगों ने अमिताब अब्बासी की हत्या के मामले में थाने पर हंगामा किया था। यहां हिस्ट्रीशीटर शहजाद ने थाने में फायरिंग कर आगजनी एवं पथराव कराया था। जिसमें पुलिस ने साठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। पथराव, फायरिंग एवं आगजनी के नामजद मुख्य आरोपी शहजाद को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई। जिससे वह खुलेआम नगर और देहात में घूमता रहा।
देहात और नगर में हो सकता है माहौल खराब
समुदाय विशेष का हिस्ट्रीशीटर शहजाद द्वारा नवविवाहिता का अपहरण करने पर क्षेत्र में भारी आक्रोश है। यदि पुलिस ने नवविवाहिता को जल्द बरामद करके आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया तो माहौल खराब होने की आशंका बनी हुई है।
भारी पुलिस बल तैनात
समुदाय विशेष के हिस्ट्रीशीटर द्वारा नवविवाहिता को अपहरण करने के बाद से प्रशासन ने एसडीएम मवाना, सीओ सदर देहात, थाना भावनपुर, किठौर, मुंडाली पुलिस तैनात कर रखी है। पुलिस प्रशासन आरोपी शहजाद की तलाश में जुटे हैं। आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं।

आंदोलन की चेतावनी
नवविवाहिता को अपहरण का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। भाजपा नेता प्रधान चीकू बढ़ला, प्रधान अरुण चौधरी, प्रधान पिंटू सिंह, सोनू चौधरी, प्रधान जयसिंह, संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष सुधीर गर्ग, चेयरमैन अमित मोहन टीपू, सतनाम सिंह, ओमप्रकाश, मक्खन सिंह ने पुलिस प्रशासन को चेतावनी दी। उन्होंने कहा यदि चार दिन के भीतर नवविवाहिता की बरामदगी एवं आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई तो नगर में हिंदू समाज की महापंचायत बुलाई जाएगी। इतना ही नहीं आंदोलन की रणनीति भी बनाई जायेगी।
मुख्य बातें
अपहृत नवविवाहिता की चार दिन के भीतर बरामदगी का आश्वासन
सांप्रदायिक तनाव के चलते थाने में भारी पुलिस फोर्स तैनात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed