फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   खिवाई के मदरसे के तलबा ने किया जिले का नाम रोशन

खिवाई के मदरसे के तलबा ने किया जिले का नाम रोशन

Mon, 09 Apr 2018 08:27 PM IST
Updated Mon, 09 Apr 2018 08:27 PM IST
विज्ञापन
खिवाई के मदरसे के तलबा ने किया जिले का नाम रोशन
सरूरपुर।
विज्ञापन

बुढ़ाना में मदरसों की प्रदेश स्तरीय कुरआन पढ़ने की आयोजित प्रतियोगिता में खिवाई के मदरसे के एक तलबा ने अव्वल मुकाम हासिल करके जिले का नाम रोशन किया है। प्रदेश स्तरीय इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थाने पाले वाले तलबा को कस्बे के लोगों ने सम्मानित किया है।

मुजफ्फरगर के कस्बा बुढ़ाना के मदरसा जामिया दारुल फलहा में तीन दिवसीय तिलावते कुरआन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें प्रदेश के कई जिलों के बडे़ मदरसों तलबाओं ने हिस्सा लिया। जिसमें मदरसों के तलबाओं ने कुरआने पाक की बेहतरीन तिलावत करके भाग लेेते हुए प्रतियोगिता में मुकाम हासिल करने के लिए जद्दोजहद की। इस प्रतियोगिता में एशिया के सबसे बडे़ मदरसे दारुल उलूम देवबंद से आई निर्णायक टीम के सदस्यों के सामने तलबाओं में कुरआने पाक की बेहतरीन तिलावत करके स्थान पाने की होड़ रही। इसमें लगभग पांच सौ तलबाओं ने हिस्सा लिया। जिसमें कुरआन की सबसे अव्वल तिलावत करके खिवाई के मदरसा जामिया खैरुल मदारिस के तलबा मोहम्मद सूफियान ने सबसे अव्वल मुकाम हासिल करके जिला मेरठ का नाम रोशन करके दिखाया। दूसरे नंबर पर मोहम्मद अनस और तीसरे नंबर पर अनश रहा। प्रतियोगिता में सबसे अव्वल मुकाम हासिल करने वाले तलबा को इनाम से नवाजा गया। इसे लेकर तलबा ने अपने माता-पिता एवं मदरसे का नाम रोशन करके दिखाया। इससे पूरा कस्बा फक्र महसूस कर रहा है। इसकी सोमवार को हौसला अफजाई करके उसे इनाम से नवाजा गया। मदरसे के मोहतमिम मुफ्ती उस्मान ने बच्चे को मुबारक दी। इस मौके पर मुफ्ती गुलाम नबी साहब, कारी कामिल, आमिल, फरमान, मौलाना मोहम्मद अफनानी आदि रहे।
विज्ञापन

मुख्य बातें
बुढ़ाना के मदरसा जामिया दारुल फलहा में तीन दिवसीय तिलावते कुरआन प्रतियोगिता आयोजित
खिवाई के मदरसा जामिया खैरुल मदारिस के तलबा मोहम्मद सूफियान की हौसला अफजाई की
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed