{"_id":"5aca7e9f4f1c1b616b8b4779","slug":"15232201312-modipuram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजन एकेडमी में टीमों ने जीते अपने-अपने मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विजन एकेडमी में टीमों ने जीते अपने-अपने मैच
Updated Mon, 09 Apr 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विजन एकेडमी ने मुजफ्फरनगर को हराकर जीता मैच
मोदीपुरम। विजन स्पोर्ट्स एकेडमी के मैदान में चल रहे तृतीय मेजर राहुल सिंह मेमोरियल हॉकी प्रतियोगिता में रविवार को हुए क्वार्टर फाइनल में विजन एकेडमी, बुलंदशहर व गाजियाबाद की टीमों ने अपने-अपने मैच जीतकर प्रतियोगिता में बढ़त बनाई। पहले मैच में मुजफ्फरनगर एवं विजन एकेडमी टीम के बीच हुए मैच में विजन एकेडमी ने मुजफ्फरनगर को 2-0 से हराया। दूसरा मैच बुलंदशहर एवं जीआईसी रेड टीम के बीच खेला गया। बुलंदशहर की टीम ने जीआईसी रेड टीम को 3-1 से हराकर जीत दर्ज की है। तीसरा मैच गाजियाबाद एवं बीएवी ब्लू टीम के बीच खेला गया। जिसमें गाजियाबाद टीम ने बीएवी ब्लू टीम को 1-0 से हराकर जीत दर्ज की है। प्रतियोगिता का सेमीफाइनल सोमवार को सुबह आठ बजे से खेला जाएगा। जबकि फाइनल मैच तीन बजे होगा। मुख्य अतिथि एकेडमी के चेयरमैन रविंद्र विहान एवं मनिंदर विहान भराला रहे। सुशील राजौरिया, प्रदीप चिन्योटी, नरेंद्र कुमार, एहसान उल हक, अर्जुन सिंह, सुर्दशन कौशिक, विकास सूदन आदि मौजूद रहे।
खास बातें:
विजन स्पोर्ट्स एकेडमी में चल रही हॉकी प्रतियोगिता