{"_id":"5ac8eb7b4f1c1bd2618b60d1","slug":"15231169271-sardana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहल्ला छावनी में मकान की छत के नीचे दबकर महिला घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहल्ला छावनी में मकान की छत के नीचे दबकर महिला घायल
Updated Sat, 07 Apr 2018 09:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मकान की छत गिरने से महिला घायल
सरधना। मोहल्ला छावनी में मकान की छत गिरने के कारण एक महिला घायल हो गई। घायल महिला को नगर के ही एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है।
मोहल्ला छावनी निवासी संदीप पुत्र ओमप्रकाश के मकान की छत शुक्रवार को देर शाम आई तेज हवा के कारण गिर गई। छत गिरने से संदीप की पत्नी पूजा घायल हो गई। लोगों ने बमुश्किल पूजा को कमरे से बाहर निकाला और उसे नगर के ही नर्सिंग होम में भर्ती कराया। परिजनों ने बताया कि पूजा को काफी चोट आई हैं। जिससे उसका उपचार कराया जा रहा हैं।
महिला के साथ की मारपीट
सरधना। कुशावली गांव में शनिवार को घर के सामने नाली की सफाई करने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई। जिसमें एक पक्ष के लोगों ने एक महिला के साथ मारपीट कर दी और उसके घर पर पथराव भी कर दिया। महिला ने थाने पहुंचकर कार्रवाई की मांग को तहरीर दी है।
कुशावली गांव निवासी पूजा पत्नी ओम सिंह ने बताया कि वह शनिवार को सुबह के समय नाली की सफाई कर रही थी। जिसमें नाली की सफाई के दौरान पड़ोसी लोगों ने उसके साथ गाली गलौंच कर दी, विरोध पर उसके साथ मारपीट की और उसके घर पर पथराव कर दिया। इतना ही नहीं उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पूजा के शिकायती पत्र पर मामले की जांच शुरू कर दी हैं।