{"_id":"5ac8d0454f1c1bd7618b60cf","slug":"152310996110-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पालिका बोर्ड बैठक।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पालिका बोर्ड बैठक।
Updated Sat, 07 Apr 2018 07:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मवाना।
नगर पालिका की बोर्ड बैठक में कुछ सभासदों ने नगर में सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग को लेकर हंगामा किया। चेयरमैन ने सफाई कराने का आश्वासन देकर मामला शांत किया। वहीं, वित्तीय वर्ष 2018-19 के वार्षिक बजट को स्वीकृति दी गई।
नगर पालिका की बोर्ड बैठक शनिवार को वाटर प्लांट के ऊपर सभाकक्ष में संपन्न हुई। जिसमें सर्वसम्मति से वित्तीय वर्ष 2018-19 के वार्षिक बजट की स्वीकृति प्रदान की गई। जिसमें आय 33 करोड़ 29 लाख रुपये तथा व्यय 33 करोड़ 25 लाख रुपये को स्वीकृति मिली। इसके बाद जलकल समिति, सफाई समिति, कर समिति, पथ प्रकाश समिति तथा निर्माण विभाग समितियों का प्रस्ताव रखा। जिसमें पहले से बनाई गई समितियों का विरोध किया गया तथा समितियों में चयन के लिए लाटरी सिस्टम के प्रयोग की मांग की तथा इस प्रस्ताव को पारित नहीं किया गया।
इसके बाद फैयाज सभासद ने नगर में सफाई व्यवस्था ठप होने की बात रखते हुए कहा कि बीती बैठक में भी यही बात रखी थी। हालांकि कोई सुधार नहीं हुआ है। सभासद बीना चौहान ने फलावदा रोड स्थित जौहड़ की सफाई एवं पानी की निकासी की व्यवस्था किए जाने, सभासद नंदकिशोर ने सफाई कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने, सुशीला चौहान ने सड़क पर कूड़ा डालकर गंदगी फैलाने वाले नागरिकों का चालान काटे जाने की मांग की। जिस पर चेयरमैन अयूब कालिया ने सफाई व्यवस्था में सुधार तथा जौहड़ से जल निकासी कराने का आश्वासन दिया। बैठक में सभी सभासद मौजूद रहे। बोर्ड बैठक की अध्यक्षता चेयरमैन अयूब कालिया ने तथा संचालन ईओ हेमराज ने किया।
विज्ञापन
मुख्य बातें
नगर पालिका की बोर्ड बैठक में वार्षिक बजट की स्वीकृति दी गई
सभासदों ने पहले से बनाई गई समितियों का विरोध किया