{"_id":"5ac77dd64f1c1bbf618b5c2d","slug":"1523023321814-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मवाना शुगर मिल ने 14 जनवरी तक का भुगतान किया।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मवाना शुगर मिल ने 14 जनवरी तक का भुगतान किया।
Updated Fri, 06 Apr 2018 07:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मवाना। मवाना शुगर मिल ने 14 जनवरी तक खरीदे गए गन्ने का भुगतान 27 करोड़ 26 हजार रुपये मय एडवाइज समिति को कर दिया है। यह शीघ्र ही किसानों के खाते में पहुंच जाएगा। मवाना शुगर मिल के महाप्रबंधक गन्ना प्रमोद बालियान ने बताया कि मिल ने सात जनवरी से 14 जनवरी तक खरीदे गए गन्ने का भुगतान 27.26 करोड़ सबंधित समितियों को मय एडवाइज कर दिया है। प्रमोद बालियान ने बताया कि मिल ने पांच अप्रैल तक 171.05 लाख कुंतल गन्ने की पेराई कर चुका है। यह बीते वर्ष की अपेक्षा 26.54 कुंतल अधिक है। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे पर्ची मिलने के बाद ही गन्ने की छिलाई करें तथा गन्ना साफ एवं ताजा ही मिल को दें।
मवाना पुलिस की शिकायत
मवाना। क्षेत्र के एक ग्राम निवासी विवाहिता ने थाने में देवर और पति के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं किए जाने की शिकायत एसपी देहात से की। एसपी देहात ने सीओ को कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
ग्राम निवासी विवाहिता शुक्रवार को एसपी देहात राजेश कुमार से मिली। उसने बताया कि 10 फरवरी को पति और देवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने पति पर कुकर्म और देवर पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। वह थाने के चक्कर लगाकर थक चुकी है। उसने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसपी देहात ने सीओ यूएन मिश्र को कार्रवाई के आदेश दिए हैं।