{"_id":"5ac0e5644f1c1bb6618b4f05","slug":"152259108111-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुपहर के बाद सडक पर आई पैंठ को पुलिस डंडे फटकार कर ाहटाया। वहीं नगर पालिका कर्मचारियों ने दुकानदारों से पैंठ की वसूली की।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुपहर के बाद सडक पर आई पैंठ को पुलिस डंडे फटकार कर ाहटाया। वहीं नगर पालिका कर्मचारियों ने दुकानदारों से पैंठ की वसूली की।
Updated Sun, 01 Apr 2018 07:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मवाना।
कस्बा स्थित जूनियर हाईस्कूल मैदान तथा अन्य मैदानों में लग रही साप्ताहिक पैठ रविवार दोपहर में सड़क पर आ जाने से पुलिस मौके पर पहुंची। इस पर सड़क पर आए दुकानदारों को डंडे फटकार कर हटवाया। वहीं, साप्ताहिक पैठ का ठेका नहीं छुट पाने के कारण नगर पालिका कर्मचारियों ने पैठ में आए दुकानदारों से वसूली की।
उल्लेखनीय है कि बीते कई वर्षों से साप्ताहिक पैठ निर्धारित स्थान के साथ-साथ तहसील रोड पर भी लगती रही है। रविवार को पैठ के चलते लोगों का तहसील रोड से गुजरना दूभर हो जाता था तथा हालात ये थे कि कई बार तो सीएचसी में रोगी को ले जाने तक के लिए रास्ता नहीं बचता था। इस संबंध में कई बार स्थानीय नागरिकों द्वारा शिकायत की गई। हालांकि सत्ता के दबाव में की गई शिकायत पर कार्रवाई नहीं हुई है।
एक माह पूर्व सत्ता पक्ष में ही दो फाड़ हो जाने से एक पक्ष साप्ताहिक पैठ के विरोध में उतर आया। जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया तथा बीते माह से पैठ केवल मैदान में ही लग रही थी। तहसील रोड खाली रहती थी। आज रविवार को साप्ताहिक पैठ दोपहर तक निर्धारित स्थान पर लगी। इसके बाद यह तहसील रोड तक आ गई। जिसकी सूचना पुलिस को मिली तो एसएसआई करतार सिंह पुलिसकर्मियों को लेकर मौके पर पहुंचे तथा डंडे फटकार कर सड़क पर आए दुकानदारों को हटवा दिया। वहीं, साप्ताहिक पैठ का ठेका इस बार अभी तक नहीं छूट पाने के कारण आज रविवार को पैठ में आए दुकानदारों से नगर पालिका कर्मचारियों ने वसूली की।
विज्ञापन
मुख्य बातें
नगर पालिका कर्मियों ने दुकानदारों से की वसूली
सीएचसी आने वाले मरीजों को होती है परेशानी