{"_id":"5abffce84f1c1b1a6a8b4aa6","slug":"15225315658-modipuram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश के मुख्यमंत्री ने दी विकास को गति --- सुरेश राणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश के मुख्यमंत्री ने दी विकास को गति --- सुरेश राणा
Updated Sun, 01 Apr 2018 02:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भुगतान न करने वाली मिलों पर होगी कार्रवाई
मोदीपुरम। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने अराजकता का माहौल समाप्त किया है। जब से नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने ओर योगी मुख्यमंत्री तब से विकास कार्यों को गति मिल रही है। किसानों से लेकर गरीब वर्ग तक के लोगों की आज सरकार में सुनवाई हो रही है। यह बात शनिवार को चीनी एवं उद्योग मंत्री सुरेश राणा ने मोदीपुरम बाईपास स्थित एक रिसोर्ट में आयोजित कार्यक्रम में कही।
उन्होंने कहा कि देश में आज मीडिया एक ऐसा संचार है जो समाज में सही काम कर रहा है। प्रदेश में गन्ना मिलों की स्थिति बेहतर है। मार्च में अधिकतर मिल बंद हो जाती थी, लेकिन अब अप्रैल तक गन्ना लिया जाएगा। अध्यक्षता कर रहे डा. जयचंद भदौरिया ने कहा कि मीडिया ही समाज को आइना दिखाता है। सांसद कांता कर्दम, विधायक डॉ. सोमेंद्र तोमर, सत्यवीर त्यागी, जितेंद्र सतवाई, जिला पंचायत अध्यक्ष कुलविंदर सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनिंदरपाल सिंह, पश्चिमी उपाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, विमल शर्मा, सुनील भराला, मनिंदर विहान भराला, अनुज राठी, अंकुर मुखिया, पूर्व विधायक चंद्रवीर सिंह, मधु चौधरी, अनिल चौधरी, ओपी सिंह आदि मौजूद रहे।
कार्रवाई करो या भुगतान कराओ
गन्ना राज्यमंत्री सुरेश राणा ने उप गन्ना आयुक्त हरपाल सिंह से कहा कि मेरठ मंडल की सिंभावली, मवाना और नंगलामल पेमेंट नहीं कर रही है। अब सख्त हो जाओ और किसानों का भुगतान कराओ। जो मिले भुगतान नहीं करेगी, वह कार्रवाई के लिए तैयार रहे। हरपाल सिंह ने मंत्री के आदेशों को तुरंत लागू करने की बात कही है।
विज्ञापन
खास बातें:
मोदीपुरम बाईपास एक कार्यक्रम में आए गन्ना राज्यमंत्री ने दिए आदेश