फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   कोरम पूरा नहीं होने के कारण फिर नगर पालिका के ठेके नहीं छूट सके।

कोरम पूरा नहीं होने के कारण फिर नगर पालिका के ठेके नहीं छूट सके।

Mon, 26 Mar 2018 09:55 PM IST
Updated Mon, 26 Mar 2018 09:55 PM IST
विज्ञापन
कोरम पूरा नहीं होने के कारण फिर नगर पालिका के ठेके नहीं छूट सके।
मवाना। नगर पालिका द्वारा सोमवार को भी कोरम के अभाव में ठेके नहीं छोडे़ जा सके। आज भी पर्याप्त ठेकेदार बोली लगाने नहीं पहुंचे। अब ठेके छूटने तक साप्ताहिक पैठ आदि से उगाही का कार्य नगर पालिका कर्मचारियों द्वारा किया जाएगा।
विज्ञापन

नगर पालिका द्वारा सोमवार को साप्ताहिक पैठ, पार्किंग शुल्क, विज्ञापन शुल्क, लाइसेंस शुल्क, मुर्दा मवेशी, हुलिया मवेशी का छोड़ा जाना था। चेयरमैन अयूब कालिया ने बताया कि उक्त ठेकों की नीलामी के लिए मात्र चार ठेकेदारों ने अलग-अलग ठेकों के लिए पंजीकरण धरोहर जमा कराई। हालांकि प्रत्येक ठेके के लिए कम से कम तीन ठेकेदारों का भाग लेना आवश्यक है। कोरम पूरा नहीं होने के कारण आज भी ठेके नहीं छोडे़ जा सके हैं। अब इन ठेकों को तीन अप्रैल तक छोड़ा जाएगा। ठेके छूटने तक वसूली का कार्य नगर पालिका कर्मचारियों द्वारा किया जाएगा।
विज्ञापन


सरकारी कामकाज में बाधा डालने की रिपोर्ट दर्ज
मवाना। जिला विद्यालय निरीक्षक (द्वितीय) के पत्र के आधार पर आदर्श कन्या इंटर कॉलेज भीष्म नगर के पूर्व अध्यक्ष अजब सिंह तथा पूर्व प्रबंधक राज सिंह के खिलाफ पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है। इसकी पुष्टि एसएसआई करतार सिंह ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानाें का धरना जारी
मवाना। किसान एकता संघर्ष संगठन द्वारा गन्ना भुगतान तथा पर्चियों की किल्लत को लेकर दिया जा रहा धरना तहसील में सोमवार को भी जारी रहा। धरने पर शौकीर गुर्जर आदि किसान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed