फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   गंगा पुल के लिए सडक निर्माण आज से

गंगा पुल के लिए सडक निर्माण आज से

Sat, 24 Mar 2018 08:15 PM IST
Updated Sat, 24 Mar 2018 08:15 PM IST
विज्ञापन
गंगा पुल के लिए सडक निर्माण आज से
हस्तिनापुर(मेरठ)।
विज्ञापन

कस्बा हस्तिनापुर के विकास के लिए शासन-प्रशासन द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं। नगर एवं आसपास के क्षेत्र को कई जनपदों से जोड़ने के लिए नौ वर्ष पहले यहां भीकुंड के समीप बंद पडे़ गंगा पुल का निर्माण जल्द शुरू कराया जाएगा। सांसद कुंवर भारतेंद्र एवं विधायक दिनेश खटीक के प्रयास से गंगा पुल एवं सड़क निर्माण का बजट केंद्र सरकार एवं वन विभाग से पूरी तरह पास कराकर कार्य को शीघ्र पूरा किया जाएगा। इससे क्षेेत्र विकास की ओर बढे़गा। इसका शनिवार को शिलान्यास किया गया।

पीडब्लूडी सड़क प्रोजेक्ट मैनेजर, प्रोजेक्ट कांट्रेक्टर की टीम के साथ सांसद कुंवर भारतेंद्र एवं विधायक दिनेश खटीक, उपजिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव, सीओ यूएन मिश्र मवाना एवं सैकड़ों कार्यकर्ता लतीफपुर मोड़ के समीप पूजा-अर्चना कर पक्का मार्ग बनाए जाने की शुरूआत की। सांसद कुंवर भारतेंद्र ने कहा कि इस सड़क निर्माण का गंगा पुल का मार्ग बनाने के लिए कार्य तेजी से शुरू कर दिया जाएगा। इस पुल व मार्ग की देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी निर्देश दिए थे। यह क्षेत्र वन्य जीव अभ्यारण्य के अंतर्गत आता है। यहां डॉल्फिन आदि जीवों का भी क्षेत्र है। वन्य जीव अभ्यारण्य क्षेत्र होने के कारण कुछ धनराशि वन विभाग को भी दी गई है। जनवरी 2017 में राष्ट्रीय वन्य जीव बोर्ड ने निर्माण के प्रस्ताव का अनुमोदन भी पूरी तरह कर दिया है। इस कार्य के लिए काफी बड़ी धनराशि का बजट पास हो गया है। उन्होंने विधायक दिनेश खटीक को भी इस सड़क व पुल निर्माण के कार्य में तेजी से कराए जाने में पूरा सहयोग करने को कहा। उन्होंने यह भी बताया कि इस क्षेत्र के विकास के लिए मेरठ-बिजनौर मार्ग काफी समय से खराब पड़ा है। उसके लिए भी 47 करोड़ रुपये स्वीकृत हो गए हैं। रविवार से ही सड़क निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि इस समय सरकार गरीब लड़कियों की शादी भी करा रही है। ऐसा किसी अन्य सरकार में नहीं हुआ है। अधिकतर गांवों के समीप पक्की सड़कों का निर्माण कराने का कार्य भी प्रदेश सरकार द्वारा कराया जा रहा है। विधायक दिनेश खटीक ने बताया कि भीकुंड के समीप बन रहे गंगा पुल निर्माण कार्य का वर्ष 2008 में नींव रखी गई थी। कुछ कार्य होने के बाद यह निर्माण कार्य रुक गया था। अब इस पुल को बनाने के लिए सांसद कुंवर भारतेंद्र ने इस पुल व रोड बनाने का कार्य प्रारंभ कराया है। यह ऐतिहासिक जैन हिंदू व सिख धर्म का मुख्य क्षेत्र है। यहां पूरे देश ही नहीं विदेशों से भी श्रद्धालू आकर पूजा-अर्चना करते हैं। पीडब्लूडी अधिशासी अभियंता प्रताप सिंह सहायक अभियंता फराज अली, महेश बालियान अवर अभियंता, एसके अग्रवाल प्रोजेक्ट कांट्रेक्टर यशपाल वर्मा, सुनील पोसवाल आदि अधिकारी रहे। यहां जीत सिंह अधाना, कालू प्रधान, रणवीर, राजपाल, प्रदीप मान, राजू चौहान, दर्शन भारद्वाज, गुरनाम सिंह, इंद्र सिंह, हरिओम शर्मा, सागर चॉधरी, अशोक पाइक, दर्शन सिंह चाकर, सोमनाथ पपनेजा और राजीव चौधरी समेत सैकड़ों क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

मुख्य बातें
सांसद एवं विधायक के प्रयास से बजट पास
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed