{"_id":"5ab655994f1c1ba8768b7306","slug":"152189916111-sardana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षय दिवस पर जानी में रैली निकाली गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षय दिवस पर जानी में रैली निकाली गई
Updated Sat, 24 Mar 2018 07:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवाओं को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक
जानीखुर्द। विश्व क्षय रोग दिवस पर शनिवार को लोगों को जागरूक करने के लिये स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक रैली निकाली गई। सीएचसी पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें नाटक के माध्यम से टीबी के बारे में बताया गया। रैली का उद्घाटन सीएचसी जानी के प्रभारी डॉ. महेश चंद्रा ने किया। इस दौरान रैली जानी खुर्द के मुख्य मार्गों से होते हुए जानी स्वास्थ्य केन्द्र पर आकर समाप्त हुई। रैली में शामिल स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी टीबी की बीमारी के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिये बैनर और तख्तियां लिये थे। बाद में सीएचसी जानी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सुभारती मेडिकल कॉलेज की छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक कर टीबी के बारे लोगों को जागरूक किया। इस दौरान जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. एम.एस फौजदार, डॉ. यूपी सिंह, डॉ. महेश चंद्रा, डॉ. अमित कुमार, राजबाला, विकास कुमार, मयूर शुक्ला, शालू आदि रहे।