फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   साप्ताहिक पैंठ का स्थान बदलने तथा पार्किंग एवं विज्ञापन शुल्क का ठेका नहीं छोडने की मांग के संबंध में चेयरमैन को दिया ज्ञापन।

साप्ताहिक पैंठ का स्थान बदलने तथा पार्किंग एवं विज्ञापन शुल्क का ठेका नहीं छोडने की मांग के संबंध में चेयरमैन को दिया ज्ञापन।

Sat, 24 Mar 2018 07:07 PM IST
Updated Sat, 24 Mar 2018 07:07 PM IST
विज्ञापन
साप्ताहिक पैंठ का स्थान बदलने तथा पार्किंग  एवं विज्ञापन शुल्क का ठेका नहीं छोडने की मांग के संबंध में चेयरमैन को दिया ज्ञापन।
मवाना।
विज्ञापन

संयुक्त व्यापारी एसोसिएशन ने नगर पालिका चेयरमैन अयूब कालिया से साप्ताहिक पैठ का स्थान बदले जाने तथा पार्किंग शुल्क एवं विज्ञापन शुल्क का ठेका नहीं छोडे़ जाने की मांग की है।
एसोसिएशन ने पालिकाध्यक्ष को दिए ज्ञापन में कहा कि पालिका द्वारा प्रत्येक वर्ष पार्किंग शुल्क एवं विज्ञापन आदि का ठेका छोड़ा जाता है। पालिका आय बढ़ाने के लिए ठेका तो छोड़ देती है, लेकिन ठेकेदारों द्वारा आने जाने वाली गाड़ियों तथा व्यापारियों से अमानवीय व्यवहार किया जाता है। पिछली बार इसको लेकर कई बार ठेकेदार एवं व्यापारियों में टकराव हो चुका है।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा कि आसपास की नगर पंचायतों में अभी तक कोई ऐसा कर नहीं लगा है। उन्होंने पार्किंग शुल्क एवं विज्ञापन शुल्क का ठेका नहीं छोडे़ जाने की मांग की है। साथ ही कहा कि पालिका द्वारा जन सूचना के अधिकार के तहत जवाब दिया जा चुका है मवाना में खेल का मैदान केवल तहसील के निकट का मैदान ही है। तो उस पर रविवार को पैठ का ठेका छोड़ना वाजिब नहीं है। क्योंकि रविवार को ही स्कूल-कालेजों के अवकाश होने के कारण बच्चों को खेलने का मौका मिलता है। ऐसे में पैठ लगने से बच्चे खेल नहीं पाते हैं। पैठ का स्थान बदलकर ठेका छोड़ा जाए। यदि जबरन पालिका द्वारा उक्त ठेके छोडे़ गए तो ठेकेदार को वसूली नहीं करने दी जाएगी। व्यापारियों के हितों के लिए किसी भी संघर्ष के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने समस्याओं से अवगत कराते हुए समाधान की मांग की। ज्ञापन देने वालों का नेतृत्व अध्यक्ष शैवाल दुबलिश ने किया। उनके साथ नदीम, राजू गिरधरवाल, संजय दुबलिश, सोनू, मांगेराम, संचित जैन, जावेद सैफी, गौरव रस्तोगी, शिवकुमार, रिहान, राजवीर चौधरी, इरशाद सैफी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पालिका बोर्ड बैठक 27 को
नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी हेमराज सिंह ने पालिका बोर्ड की बैठक 27 मार्च को आहूत की है। जिसमें छोडे़ जाने वाले ठेकों, फलावदा चौराहे से थाने तक पडे़ पाइपों की सफाई कराने, नगर के विभिन्न स्थानों पर पानी की पाइप लाइन बिछाने पर विचार, पथ प्रकाश हेतु लगी सोलर लाइटों की रिपेरिंग पर विचार आदि विभिन्न 20 प्रस्तावों पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed