{"_id":"5ab52d5c4f1c1b8f778b7114","slug":"15218233231-sardana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माण होते ही सड़क उखडी, ग्रामीणों ने काम रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माण होते ही सड़क उखडी, ग्रामीणों ने काम रोका
Updated Fri, 23 Mar 2018 10:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निर्माण के साथ ही उखड़ने लगी सड़क
जानीखुर्द। अघेड़ा गेंझा मार्ग पर सड़क में घटिया सामग्री लगाई जा रही है। जिसके चलते निर्माण उखड़ने लगा है। वहीं, ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए सड़क निर्माण कार्य रुकवा दिया। अघैड़ा गेझा मार्ग का निर्माण किया जा रहा है। वहीं, सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है। जिसके चलते सड़क आगे बनाई जा रही है पीछे से उखड़ती जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार सड़क निर्माण में मानक के अनुरूप तारकोल का इस्तेमाल नहीं किया गया जा रहा है। जिसके चलते बनाने के तुरंत बाद ही सड़क उखड़नी शुरू हो गई है। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने शनिवार को सड़क निर्माण कर रहे लोगों से की। सुनवाई न होने पर ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए सड़क निर्माण कार्य रुकवा दिया। इस दौरान भाजपा नेता विनोद गेंझा, प्रदीप गेंझा, हरेंद्र, मंगत, नीरज प्रधान अघेड़ा, संजीव प्रधान सालेहनगर, शीशपाल, विधुर, अमित गेंझा आदि ग्रामीण रहे।