फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   एनएचएआई द्वारा सडक बंद करने पर गन्ना किसानों का हंगामा 19-14-48

एनएचएआई द्वारा सडक बंद करने पर गन्ना किसानों का हंगामा 19-14-48

Fri, 23 Mar 2018 08:15 PM IST
Updated Fri, 23 Mar 2018 08:15 PM IST
विज्ञापन
एनएचएआई द्वारा सडक बंद करने पर गन्ना किसानों का हंगामा 19-14-48
खरखौदा।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग 235 पर गांव फफूंडा से खरखौदा बाईपास तक दूसरी ओर का निर्माण चल रहा है। जिसमें कंपनी द्वारा पहले पुरानी सड़क काटकर तथा मिट्टी डालकर बेस बनाने की तैयारी की जा रही है। जिस कारण दो दिन से फफूंडा से खरखौदा तक एक ओर का रास्ता पूर्णतया बंद हो गया। जिससे गांव बिजौली एवं धनौटा के चार गन्ना क्रय केंद्रों से गन्ने का उठना बंद हो गया। जिस कारण शुक्रवार को गांव बिजौली एवं धनतला के सैकड़ों किसानों ने धरना-प्रदर्शन किया। बाद में निर्माण कपंनी के अधिकारियों ने किसानों को एक माह समय दे दिया।

नेशनल हाइवे 235 का निर्माण चल रहा है। इसका निर्माण एपको कंपनी कर रही है। कपंनी ने मेरठ से हापुड़ के बीच कई स्थानों पर एक तरफ की रोड बनाकर निर्माण पूरा कर दिया है। जिसमें गांव फफूंडा बाईपास से खरखौदा बाईपास तक भी एक ओर का कार्य पूर्ण हो गया है। हालांकि पूरा ट्रैफिक पुरानी रोड पर ही चल रहा था। कंपनी ने बृहस्पतिवार को दूसरी ओर के रास्ते का निर्माण भी शुरू कर दिया। पहले पुरानी रोड को बंद कर कटिंग करके खुदाई शुरू कर दी तथा फफूंडा बाईपास से खरखौदा बाईपास तक पुराने रोड को पूर्णतया बंद कर दिया। सभी ट्रैफिक को नवनिर्मित रोड पर डायवर्ट कर दिया गया। वहीं, पुरानी रोड के सहारे गांव बिजौली मोड़ के निकट नंगलामल शुगर मिल के तीन गन्ना क्रय केंद्र एवं गांव धनौटा का केंद्र भी बंद हो गया। गांव बिजौली एवं धनौटा के किसानों को गन्ना क्रय केंद्र बंद किए जाने की जानकारी हुई। इससे गन्ना किसानों में रोष फैल गया। उनका आरोप है कि शुगर मिल द्वारा इंडेंट कम जारी करने पर अब भी करीब 30 फीसदी गन्ने की फसल खेतों में खड़ी हुई है। यदि रोड बंद हो गया एवं क्रय केंद्र भी बंद हो गए तो किसान गन्ना कहां डालेंगे। गांव बिजौली निवासी किसान ऋषि त्यागी के नेतृत्व में शुक्रवार को सैकड़ों किसान बिजौली मोड़ पर पहुंच गये तथा कार्य बंद कराकर एनएचएआई एवं निर्माण कंपनी के अधिकारियों को मौके पर ही बुुलाने की मांग की। वहीं, निर्माण कंपनी के लाइजनिंग आफिसर सतीश चौरसिया एवं गन्ना मिल अधिकारी धीरज त्यागी मौके पर पहुंचे। इसके बाद में दोनों पक्षों की सहमति हुई तथा एक माह के लिए गन्ना क्रय केंद्र से खरखौदा बाईपास तक का निर्माण कार्य रोकने का निर्णय हुआ। इसके बाद किसान वापस लौट गये। इस मौके पर प्रदीप त्यागी, अज्जू त्यागी, विशांत त्यागी, जनेश्वर त्यागी, अजय त्यागी, अमित त्यागी, महेश त्यागी, ईश्वर त्यागी, राकेश त्यागी, सुमित गिरी, ललित शर्मा, गजराज त्यागी व बबलू त्यागी सहित कई किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन

मुख्य बातें
राजमार्ग निर्माण के चलते बिजौली और धनौटा के गन्ना क्रय केंद्र हुए बंद
किसानों के हंगामे के चलते निर्माण कार्य एक माह तक के लिए रोका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed