{"_id":"5aafda3f4f1c1bc3758b64f6","slug":"15214743617-sardana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार के कारण बारात नहीं ले जाने के मामले में सात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार के कारण बारात नहीं ले जाने के मामले में सात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Updated Mon, 19 Mar 2018 09:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरूरपुर(मेरठ)।
कस्बा खिवाई में रविवार को दहेज में मनचाही कार नहीं मिलने पर पर वर पक्ष के लोग बारात लेकर नहीं पहुंचे थे। इस पर लड़की के पक्ष के लोगों ने आरोपियों को नामजद करते हुए पुलिस को तहरीर दी थी। वहीं, सोमवार को दोनों पक्षों के बीच समझौते को लेकर पंचायतों का दौर चलता रहा। हालांकि समाधान नहीं निकलने पर पुलिस ने तहरीर के आधार पर सात लोगों को खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गौरतलब है कि कस्बा खिवाई निवासी रिफाकत पुत्र जमशेद ने बताया कि उसकी बहन फरीदा का रिश्ता मुजफ्फरनगर के जौला में नाजिम पुत्र जब्बार से तय हुआ था। सगाई के दौरान उन्होंने डेढ़ लाख रूपये खर्च किए थे। इसके बाद फरवरी में लग्न की चिट्ठी के दौरान सत्तर हजार रुपये का सामान दिया था। दोनों पक्षों की सलाह के अनुसार 18 मार्च शादी के लिए तय की गई थी। इसके चलते 16 मार्च को लडक़ी पक्ष ने शादी का करीब पांच लाख का सामान लडक़े पक्ष के यहां भेज दिया था। सब कुछ ठीक चल रहा था, शादी की तैयारी जोरों पर चल रही थी। रविवार को उस वक्त लडक़ी पक्ष के लोगों पर दुख का पहाड़ टूट गया। जब ऐन वक्त पर दहेज में स्विफ्ट डिजायर के बजाय वैगनआर कार लाने पर दूल्हा बारात लेकर नहीं आया था। जिसे लेकर मेहंदी लगाए दुल्हन बनी बैठी युवती एवं उसके परिजनों के सामने समस्या आ खड़ी हुई। जिस पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, लेकिन पुलिस ने मामले में कुछ नहीं किया। इसे लेकर दुल्हन एवं उसकी मां का रो-रोकर बुरा हाल ुआ था। बारात का पूरा खाना खराब हो गया। इसके बाद अगले दिन सोमवार को दुल्हन के लिए अच्छी खबर आई। सरधना के ग्राम कैली निवासी युवक ने दुल्हन से शादी करने के लिए हामी भरते हुए उसका दुखों के पल में हाथ थामने का ऐलान कर दिया। वह खुशी-खुशी बारात लेकर खिवाई कस्बा पहुंचा। वहां परिजनों ने बारात का स्वागत किया। इसके बाद दोनों का निकाह हुआ। जिसे लेकर बेहद दुखी परिजनों और कस्बे के लोगों ने राहत की सांस ली। उन्होंने दूल्हे एवं उसके परिजनों की तारीफ करते हुए दहेजलोभी को कोसा। वहीं, तहरीर के आधार पर नाजिम, नसीम, कल्लू पुत्रगण जब्बार, साजिदा एवं रूबीना पुत्री जब्बार के अतिरिक्त जसड़ सुलताननगर निवासी उमर मोहम्मद पुत्र नूर मोहम्मद एवं खान पुत्र उमर मोहम्मद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं, थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि मामले में शीघ्र कार्रवाई की जाएगी।
मुख्य बातें
स्विफ्ट डिजायर कार नहीं मिलने पर खिवाई बारात लेकर नहीं आया था जौला का नाजिम
समाज के लोगों ने पंचायत के दौरान की लालची लड़के पक्ष की निंदा की