{"_id":"5aafd1cf4f1c1ba9758b64bd","slug":"15214722015-laward-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों की शिकायत पर राशन एजेन्सी पर लगाई सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों की शिकायत पर राशन एजेन्सी पर लगाई सील
Updated Mon, 19 Mar 2018 08:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लावड़।
राशन एजेंसी पर शिकायत मिलने पर टीम ने सोमवार को छापा मारकर अनियमितताएं पकड़ीं। टीम ने डीलर का इंतजार करने के बाद दुकान का ताला तोड़कर कोटे की गिनती कराई। जिसमें अनियमितता पाए जाने पर दुकान को सील कर दी।
लावड़ स्थित आदर्श एजेंसी की उपभोक्ताओं के माध्यम से लगातार अधिकारियों को राशन नहीं बांटे जाने की शिकायत मिल रही थीं। सोमवार को लोगों की इसी शिकायत पर तहसीलदार पवन कुमार, जिला आपूर्ति अधिकारी विकास कुमार, आपूर्ति निरीक्षक शिखा, आपूर्ति लिपिक विजय कुमार, कानूनगो सुरेन्द्र सिंह पुलिस बल के साथ कस्बे में राशन एजेंसी की जांच करने के लिए पहुंचे। लोगों से जानकारी लेने के बाद अधिकारी दुकान के पास आकर बैठ गए। उन्होंने संचालक से बात करने का प्रयास किया। उन्होंने संपर्क नहीं होने पर दुकान का ताला तोड़कर स्टॉक की गिनती की। इस दौरान 11 बोरे गेहूं मिले। इनमें छह सही एवं पांच सड़ी हालत में मिले। टीम ने लोगों की शिकायत पर एजेंसी सील कर दी। वहीं, लोगों ने अधिकारियों से इसकी शिकायत की और राशन एजेंसी किसी और को देने की मांग की। अधिकारियों का कहना है कि रिकार्ड भर लिया गया है। मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया जाएगा।
मुख्य बातें
उपभोक्ताओं की लगातार मिल रही शिकायतों पर की कार्रवाई
टीम ने एजेंसी का ताला तोड़कर की कोटे की गिनती