{"_id":"5aae99a14f1c1bae758b60b3","slug":"152139228219-kithor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव अजराडा मे चल रहे जलसे का समापन किया गया।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव अजराडा मे चल रहे जलसे का समापन किया गया।
Updated Sun, 18 Mar 2018 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंडाली।
गांव अजराड़ा स्थित जामिया इस्लामिया अरबिया जुलजारे हुसैनिया मदरसे का रिवायती 100 वां सालाना इजलास ए आम रविवार दोपहर संपन्न हुआ। यहां प्रबंधक जामिया ऑल इंडिया मिल्ली काउंसिल के अध्यक्ष मौलाना हकीम मुहम्मद अब्दुल्लाह मुगीसी ने दुआ कराई।
गांव अजराड़ा में दो दिवसीय कार्यक्रम में दारुल उलूम देवबंद, वक्फ, मजाहिर उलूम सहारनपुर और दारुल उलूम नदवतुल उलमा लखनऊ समेत विभिन्न शिक्षा केन्द्रों से बुद्धिजीवियों ने शिरकत की। पहली बैठक महिला वर्ग की थी। जिसमें नदवतुल उलमा लखनऊ के उस्ताद मौलाना खालिद फैसल नदवी गाजीपुरी, ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की सदस्या निकहत परवीन खानम लखनऊ, अध्यापिका खुर्शीदा खातून देवबंद एवं जीनत महताब दिल्ली इत्यादि ने संबोधन किया। पुरुषों के लिए कार्यक्रम की दूसरी बैठक में दारुल उलूम देवबंद के शेखुल हदीस अल्लामा कमरुद्दीन, दारुल उलूम के मुबल्लिग़ मुफ्ती गरासिद क़ासमी, दारुल उलूम हैदराबाद के संचालक मौलाना रहीमुद्दीन अंसारी, दारुल उलूम वक्फ देवबंद के मुफ्ती एवं मुहद्दिस मुफ्ती अहसान कासमी इत्यादि ने भी विचार रखे। इस अवसर पर मौलाना मुनकाद अहमद कासमी जिसौरी की पुस्तक प्रबंधक जामिया मौलाना मुगीसी की मिल्ली खानकाही जीवन से संबंधित कराने मुगीसी का लोकापर्ण हुआ। काव्य संकलन जामिया इरफान का भी लोकापर्ण हुआ। 18 मार्च रविवार प्रात: आयोजित तीसरी बैठक में कार्यक्रम के अध्यक्ष मोहतमिम जामिया एवं ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के अध्यक्ष सैयद मुहम्मद राबे हसनी नदवी, जामिया के सरपरस्त और दारुल उलूम देवबंद के मोहतमिम प्रबंधक मुफ्ती अबुल कासमी नौमानी, दारुउल उलूम वक्फ के मुबल्लिग़े आजम मौलाना अबुल कलाम क़ासमी, उस्ताद हदीस मुफ्ती मुहम्मद इमरान कासमी, नदवतुल उलमा के उस्ताद मौलाना महमूद हसनी नदवी, मजाहिर उलूम वक्फ के संचालक व मुतवल्ली मौलाना मुहम्मद सईदी मजाहिरी इत्यादि ने सहभागिता निभाई। अंत में जामिया के प्रबंधक मौलाना हकीम मुहम्मद अब्दुल्लाह मुगीसी ने लगभग एक दर्जन निकाह पढ़ाने से पूर्व युवाओं को पवित्र हदीस के हवाले से तलाक के संबंध में कहा कि यह एक अत्यन्त अप्रिय कर्म है। जिससे हमें बचना चाहिए। तीन तलाक हराम के बराबर है। आज युवाओं की नादानी के कारण देश की जनता को गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा है। जिसके लिए मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड प्रयासरत है। उन्होंने मेहर को औरत का आवश्यक अधिकार बताते हुए उसे अदा करने को कहा। अंत में देश में अमनो अमान, सुख शांति, भाईचारा, राष्ट्रीय एकता इत्यादि की दुआओं के साथ भव्य कार्यक्रम का समापन हुआ। जिसका संचालन पूर्व परंपरानुसार जामिया के प्रवक्ता मौलाना आस मुहम्मद गुलजार कासमी ने किया। इस कार्यक्रम में मौलाना मुहम्मद सुफियान कासमी ने भी इस कार्यक्रम को मौलाना मुहम्मद सुफियान कासमी तथा दारुल उलूम देवबंद के सदर मुफ्ती हबीबुर्ररहमान खैराबादी ने भी संबोधित किया। पूर्व प्रदेश हज मंत्री हाजी याकूब कुरैशी व पूर्व मंत्री शाहिद मंजूर भी सम्मलित रहे।
मुख्य बातें
जामिया इस्लामिया अरबिया जुलजारे हुसैनिया मदरसा अजराड़ा का रिवायती सालाना इजलास ए आम