फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   दौराला व्यापार संघ पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह

दौराला व्यापार संघ पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह

Sun, 18 Mar 2018 09:31 PM IST
Updated Sun, 18 Mar 2018 09:31 PM IST
विज्ञापन
दौराला व्यापार संघ पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह
दौराला।
विज्ञापन

कस्बा स्थित मिल बाजार में रविवार को व्यापार संघ का शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संयुक्त व्यापार संघ एवं उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के अधिकारियों ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ संयुक्त व्यापार संघ के महामंत्री अरुण वशिष्ठ, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनिंदर पाल सिंह, भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विमल शर्मा, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुनील भराला, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल मेरठ के जिलाध्यक्ष विष्णु दत्त पराशर, महामंत्री अरविंद गुप्ता, चेयरपर्सन पति नवीन शर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्विलत करके किया।
विज्ञापन

इसके बाद अतिथियों ने दौराला व्यापार संघ के अध्यक्ष हरपाल चौहान, महामंत्री मनेंद्र भराला, कोषाध्यक्ष सचिन उपाध्याय, उपाध्यक्ष विपेंद्र रस्तोगी, अजय चौहान, अनिल कश्यप, मुकेश गुप्ता, सुमित चौहान, अमित चौहान, अंकित जैन, डॉ. ओपी मिश्रा, सुदेश प्रजापति, सलीम मलिक, सुरेंद्र शर्मा, लोकेश चौहान, सतेंद्र चौहान, कृष्ण चौहान, मोहम्मद नसीम, मनोज शर्मा, जितेंद्र चौधरी, महेंद्र शर्मा, ओंकार गौड़, महीपाल प्रजापति, आकाश, जय सिंह उपाध्याय, हफीजुद्दीन अंसारी आदि को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल व संयुक्त व्यापार मेरठ की ओर से दौराला व्यापार संघ के संरक्षक अरविंद गुप्ता, भाजपा नेता सुनील भराला, मनिंदर पाल सिंह और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विमल शर्मा ने व्यापारियों को कंधे से कंधा मिलाकर एक साथ चलने का आह्वान किया। व्यापारियों को सुरक्षा दिलाने का भी आश्वासन दिया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष समीर चौहान बालिंद्र चौहान, शिवकुमार शर्मा, अनिल चौधरी, संजीव योगी, राधेश्याम अग्रवाल, डॉ. ओपी मिश्रा, पुरुषोत्तम उपाध्याय, भोला, अंकित, विकास चौहान आदि मौजदू रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य बातें
व्यापारियों को सुरक्षा दिलाने का भी आश्वासन दिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed