फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   नव वर्ष पर कार्यक्रम।

नव वर्ष पर कार्यक्रम।

Sun, 18 Mar 2018 09:03 PM IST
Updated Sun, 18 Mar 2018 09:03 PM IST
विज्ञापन
नव वर्ष पर कार्यक्रम।
मवाना। आर्य समाज मवाना में नव संवत्सर के शुभारंभ पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

सर्वप्रथम विशेष आहुतियों से यज्ञ किया। जिसमें विश्व शांति और सभी के कल्याण की कामना की। यज्ञ के पश्चात मुख्य वक्ता नरेंद्र रस्तोगी ने नववर्ष के संबंध में जानकारी दी। मंत्री अनिल गोला ने भी बताया। अंत में मिष्ठान वितरित किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पवन रस्तोगी, शिवकुमार आर्य, राजमल सिंह, सुनील गुप्ता, सुदेशपाल आर्य, डॉ. वीरपाल, नगेंद्र सिंह आर्य, ओमपाल सिंह, दिनेश आर्य, आलोक राजवंशी, मूलशंकर आर्य उपस्थित थे। वहीं, प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में नववर्ष के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर सोशल एथलीट राष्ट्रपति से पुरस्कृत पलक कालिया मुख्य अतिथि रहीं। बहन अमिता ने बताया कि जैसे हम नवरात्रों में देवी की पूजा करते हैं, वैसे ही हमें बेटी के दिव्य स्वरूप का आदर करना चाहिए। इस मौके पर शक्ति साहनी, ज्योत्सना, पूर्व सभासद नरेशबाला, मुकेश आदि ने भी विचार रखे।

मतदान सूची पर सुनवाई
मवाना। संयुक्त व्यापारी एसोसिएशन के चुनाव के लिए रविवार को नामांकन पत्रों का वितरण किया गया। वोटर लिस्ट पर मुख्य चुनाव अधिकारी निशांक अग्रवाल ने सुनवाई कर निस्तारण किया।
विज्ञापन


समस्या का समाधान कमिश्नर ही करेंगे
मवाना। आदर्श कन्या इंटर कॉलेज भीष्म नगर की प्रबंध समिति के पदाधिकारी रविवार सुबह थाना प्रभारी से मिले। थाना प्रभारी ने उनसे साफ कह दिया कि उनके विवाद का निस्तारण कमिश्नर द्वारा ही किया जा सकता है। इसके बाद वे लोग लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि आदर्श कन्या इंटर कॉलेज में चल रहे विवाद में शनिवार को कार्यवाहक कमला शर्मा प्रशासक के साथ थाने पहुंची थीं। हालांकि पुलिस ने उनको पुलिस फोर्स उपलब्ध नहीं कराया था। वहीं, उन्होंने कमेटी के पूर्व प्रबंधक तथा अध्यक्ष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक का पत्र दिया था। वहीं, कमेटी के लोग भी मिले तथा अपना पक्ष रखा था। आज रविवार को फिर से कमेटी के लोग थाने पहुंचे तथा थाना प्रभारी ब्रजेश कुशवाहा के समक्ष अपना पक्ष रखा तो थाना प्रभारी ने कहा कि उनके विवाद का निस्तारण कमिश्नर ही कर सकते हैं। जिसके बाद कमेटी के लोग लौट गए।


नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप
मवाना। कस्बा निवासी एक महिला ने थाने में दी तहरीर में देवर पर शराब पीकर नाबालिग पुत्री से छेड़छाड़ करने तथा कपडे़ फाड़ने का आरोप लगाया। बीच बचाव करने पर उसके साथ भी मारपीट की है। समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed