फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   भराला में पथ संचलन से दिया हिन्दू एकता का सन्देश

भराला में पथ संचलन से दिया हिन्दू एकता का सन्देश

Sun, 18 Mar 2018 09:03 PM IST
Updated Sun, 18 Mar 2018 09:03 PM IST
विज्ञापन
भराला में पथ संचलन से दिया हिन्दू एकता का सन्देश
दौराला/परीक्षितगढ़।
विज्ञापन

बीपी इंटर कॉलेज भराला में रविवार को भारतीय हिंदू नववर्ष के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने पथ संचलन करते हुए समाज में हिंदू एकता समानता का भाव जागृत किया। साथ ही हिंदू एकता पर बल दिया गया।
मुख्य वक्ता जिला संचालक भानु प्रताप के नेतृत्व में रविवार को हिंदू नववर्ष भराला गांव में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान स्वंयसेवकों ने पथ संचलन निकाला। हिंदू आदर्श बने स्वयंसेवक भराला के सभी रास्तों से होते हुए बीपी इंटर कॉलेज भराला पहुंचे। यहां सभी को शपथ दिलाई गई। इस दौरान मनिंदर विहान भराला, नंदकिशोर, विपिन कुमार, मांगेराम शर्मा, गौरव, डॉ. दीपचंद, बालचंद, रवि बटजेवरा, सोविंदर, सागर, अनिल शर्मा, संजय डागर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, नगर के परीक्षितगढ़ इंटर कॉलेज में हिंदू नववर्ष के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने हिंदू नववर्ष का महत्व बताया। यहां विभाग कार्यवाह का वैदिक हुआ। तत्पश्चात नगर में पथ संचलन निकाला गया। पथ संचलन परीक्षितगढ़ इंटर कॉलेज से शुरू होते हुए मैन बाजार, शिव चौक, मवाना बस स्टैंड, मेरठ रोड से निकाला गया। पथ संचलन के दौरान नगरवासियों ने फूलों की वर्षा कर स्वागत किया गया। वहीं परीक्षितगढ़ इंटर कॉलेज परीक्षितगढ़ में पथ संचलन का समापन किया गया। शाम को रामलीला मैदान में संघ द्वारा हिंदू नववर्ष का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए। यहां खंड कार्यवाह राजकुमार, प्रचारक रविन्द्र कुमार, चेयरमैन अमित मोहन, अनिल कुमार, विनोद शर्मा, सुनील चौहान, संजीव त्यागी, देवेन्द्र चौधरी, महेन्द्र गिरी, संजीव बंसल, रामगोपाल त्यागी, सुन्दर गुर्जर, रणपाल गुर्जर, नागेश शर्मा, सानू त्यागी, धर्मवीर त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य बातें
वक्ताओं ने हिंदू नववर्ष का महत्व बताया
नगरवासियों ने पुष्प वर्षा करके कार्यकर्ताओं का स्वागत किया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed